Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इरफान-नवाजुद्दीन की साइलेंट फिल्म बाईपास वायरल, दमदार एक्टिंग से उड़ाए होश

नई दिल्ली | लेजेंडरी एक्टर इरफान खान के निधन के बाद बॉलीवुड, हॉलीवुड और पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री तक में शोक की लहर देखने को मिली. देश और दुनियाभर के फैन्स इरफान को याद कर, उनके बारे में पोस्ट लिखकर उन्हें सम्मानित कर रहे हैं. कुछ समय पहले नसीरुद्दीन शाह ने इरफान के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया और उन्होंने अपने इस लेटर में ये भी कहा था कि इरफान उनसे बेहतर एक्टर थे. इस बीच इरफान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक शॉर्ट फिल्म वायरल हो रही है.
शॉर्ट फिल्म में दिग्गज एक्टर्स ने दिखाई थी अपनी एक्टिंग रेंज
बाईपास नाम की ये फिल्म सिर्फ 15 मिनट की है और ये पूरी तरह से साइलेंट फिल्म है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक कार को लूटते हैं और कार में सवार कपल को मार गिराते हैं. इसके बाद दोनों पास ही खाना खाने के लिए पहुंचते हैं और वहां पुलिसवाले इरफान खान की एंट्री होती है. उन्होंने इस फिल्म में पुलिसवाले का रोल निभाया था और दोनों ही सितारे बिना डायलॉग्स के अपनी आंखों और बॉडी लैंग्वेज से कमाल कर जाते हैं.
इस फिल्म को आसिफ कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया था और अमित कुमार ने डायरेक्ट किया था. ये वो दौर था जब इरफान बॉलीवुड में स्थापित होने की कोशिश कर रहे थे. साल 2001 में आई उनकी हॉलीवुड फिल्म वॉरियर ने तो काफी चर्चा बटोरी थी हालांकि हासिल और मकबूल जैसी फिल्मों में अदाकारी ने इरफान को भारत में भी जबरदस्त सुर्खियों में ला दिया था. इसके बाद उन्होंने कई मीनिंगफुल फिल्में की और हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया.
See also  पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में केजरीवाल ने कहा, कंटेनमेंट जोन छोड़ पूरी दिल्ली को करें ग्रीन जोन
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights