कोरोना संक्रमण की मुश्किल घड़ी में अपने जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे डाक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाॅफ, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों के उत्साह और सम्मान के लिए आज रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर हेलीकाप्टर से फ्लाई पास्ट कर फूलों की बारिश की गई। राजधानी रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर भारतीय वायुसेना के एम.आई.-17-व्ही.-5 हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर एम्स और मेकाहारा के सभी डाक्टर, मेडिकल स्टाफ सहित आस-पास लोगों ने हवा में हाथ लहराकर पायलेट एवं को-पायलेट का अभिवादन किया। राजधानी रायपुर के दोनों अस्पतालों में कोरोना वाॅरियर्स के हौसला अफजाई के लिए फ्लाई पास्ट का यह आयोजन एन्टी नक्सल टाॅस्क फोर्स के एयर कमोडोर श्री श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।






Users Today : 3
Users This Month : 25
Total Users : 239403
Views Today : 5
Views This Month : 31
Total views : 62843



