Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने अमेरिकियों से सहानुभूति, करुणा का भाव बनाए रखने की अपील

ह्यूस्टन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अमेरिकियों से कोरोना वैश्विक महामारी के बीच सहानुभूति, करुणा तथा दया के गुणों को बनाएं रखने का आव्हान करते हुए कहा कि ये शक्तिशाली हथियार हैं जो जानलेवा बीमारी से निपटने में मदद रहेगा। बुश ने तीन मिनट की वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों को महामारी के दौरान अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।यह ट्वीट ‘द कॉल टू यूनाइट’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें जानी-मानी हस्तियां और प्रतिष्ठित लोग वैश्विक स्वास्थ्य संकट से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रेरणादायक वीडियो बना रहे हैं।24 घंटे का कार्यक्रम फेसबुक, यूट्यूब और टि्वटर सहित विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर लाइव दिखाया गया। इस विशेष कार्यक्रम को ओलंपिक के अध्यक्ष टिम श्रीवर ने आयोजित किया था।बुश के अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, परोपकारी ओपरा विनफ्रे, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स तथा भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  मारपीट के प्रकरण में 4 माह से फरार 5 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights