Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सीआरपीएफ मुख्यालय पांच मई तक के लिए सील, 40 अधिकारी-कर्मचारी घर में क्वारंटीन

नई दिल्ली । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शीर्ष रैंकिंग अधिकारी के व्यक्तिगत स्टाफ सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को सीआरपीएफ मुख्यालय को मंगलवार, पांच मई तक के लिए सील कर दिया गया। साथ ही महानिदेशक रैंक के अधिकारी समेत 40 अधिकारियों और कर्मचारियों को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
सीआरपीएफ ने आज विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी, उप महानिरीक्षक सहित कुल 40 अधिकारियों और कर्मचारियों को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। सीआरपीएफ ने कहा कि अधिकारी का निजी सचिव जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके उपरांत सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित पांच मंजिला सीआरपीएफ के भवन को सेनेटाइज करने के लिए सील कर दिया गया। बिल्डिंग में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को पांच मई तक परिसर में जाने की अनुमति नहीं है।
शनिवार को सीआरपीएफ के 68 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी जवान मयूर विहार फेज तीन स्थित 31वीं बटालियन के हैं। इस बटालियन में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 134 हो गई है। शुक्रवार को भी सीआरपीएफ के 12 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
See also  राहुल से बोले रघुराम राजन- गरीबों की मदद जरूरी, सरकार के खर्च होंगे 65 हजार करोड़
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights