Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अनिल कपूर ने फिटनेस टिप्स किए साझा

मुंबई । अभिनेता अनिल कपूर ने कुछ फिटनेस टिप्स साझा किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में बिना कोई सप्लीमेंट लिए शरीर को फीट रखा जा सकता है। उन्होंने लिखा कि “इस पोस्ट का मकसद शो ऑफ करना या खुद की तारीफ नहीं है बल्कि आप सबको एक सिंपल सी सलाह देना चाहता हूं। उम्र के अलग पड़ावों में बेहतर परिणाम भी अलग तरीके से खोजे जाते हैं। अगर आपको लगता है कि ऐसी बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स पर खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता है तो मेरा जवाब न है, मैंने इस प्रक्रिया में कोई सप्लीमेंट नहीं लिया। अनिल ने बताया कि वह बेहतरीन नतीजों के लिए गत छह वर्षो से अपने शरीर पर काम कर रहे हैं और अब जब दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है, अभिनेता ने लोगों से अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मेरे ट्रेनर मार्क और मैं पिछले काफी सालों से मेरी बॉडी पर काम करने पर विचार कर रहे हैं, तकरीबन 6 सालों से। हर बार कोई अड़ंगा लग जाता था, कभी कोई फिल्म, कभी ब्रांड इंडोर्समेंट या फिर परिवार को समय देने के चक्कर में यह चीजें छूट जाती थी। हर साल हम यही कहते थे कि इस साल पक्का करेंगे। उन्होंने कहा कि “ऐसे में यही कहूंगा कि इन मुश्किल हालातों में कुछ ऐसा सकारात्मक कीजिए, जिसकी इच्छा आपको बरसों से थी। अपने शरीर को मजबूत बनाइए, इम्युनिटी बढ़ाइए, लचीलापन लाइए, अपने शरीर का सम्मान कीजिए। हमें इतना समय शायद जिंदगी में दोबारा नहीं मिलेगा।” 

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  रायपुर में अब इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights