भोपाल।
शराब की कालाबाजारी का आलम राजधानी सहित ग्वालियर, झाबुअा, इन्दौर, ऱीवा, धार, शहड़ोल सहित कई ईलाकों में बीते एक दो पखवाड़े में पकड़ी गई शराब की खबरों से स्पष्ट होता है कि आबकारी और पुलिस व नगरनिगम की मिली भगत से यह काला कारोबार तेजी चल रहा है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में रायसेन रोड़ के ईशान पार्क के एक मकान में लाखों की शराब हाल ही में पकड़ी गई थी।
जिस मकान से शराब पकड़ी गई वह मकान शराब कंपनी के कर्मचारियों के रहनें के लिये लिया गया था, गौरतलब है कि पटेल नगर के नाम पर आनंद नगर में संचालित यह दुकान एक वरिष्ट कांग्रेसी नेता की सरपरस्ती में चल रही है।
चौकानें वाली बात तो यह है कि ईशान पार्क में शराब को लेकर हुई इस बड़ी कार्यवाही के बाद भी पुलिस द्वारा अधिगृहित एक सिल्वर रंग इनोवा वाहन में शराब कि निकासी सुबह लगभग 4 बजे और रात 9 बजे की गई, घनी बस्ती में संचालित इस दुकान ठीक बगल में एक निजी चिकित्सालय है और इसके पीछे से ही शराब की बड़ी खेप निकाली गई। खास बात तो यह है कि शराब दुकान से महज 200 मीटर की दूरी के अंदर ही आस्था का केन्द्र राममंदिर , गुरुद्वारा और पुलिस चौकी भी मौजूद है।
लेकिन तस्कर लॉकडाउन के दौरान भी बिना किसी खौफ के चौकी के सामनें से ही बेखौफ शराब की तस्करी कर रहे हैं, और पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है।
हलांकि ऐसा माना जा रहा था कि हालहि में हुई एक कार्यवाही के बाद शराब कि तस्करी करनें वालों पर पुलिस लगाम लगानें में कामयाब हो गई है, लेकिन राजधानी के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां खुलेआम यह सिलसिला जारी है और महकमें के जिम्मेदार महज मूकदर्शक बनें हुये हैं।
“नहीं उठा आबकारी कंट्रोलर का फोन”
इस मामले की जानकारी लेनें के लिये जब भोपाल के आबकारी कंट्रोलर डी.डी.शुक्ला से उनके मोबाईल नंबर 94251-72739 से शराब की खेप निकलनें के समय ही संपर्क किया गया तो उनका फोन नहीं उठा और ना ही उन्होंने खुद संपर्क साधनें का प्रयास किया।
वहीं जिला आबकारी अधिकारी ओमप्रकाश जी से संपर्क कर जानकारी दी गई तो उन्होंने कंट्रोलर डी.डी.शुक्ला से बात करनें व जानकारी देनें को कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया, हलांकि उन्होनें डीईओ से भी बात करनें की बात कही, डीईओ पाठक जी से जब बात की गई तो उन्होनें कहा कि मैं दिखवाता हूं , अन्य जानकारी आप कंट्रोलर से प्राप्त करें।

Users Today : 4
Users This Month : 250
Total Users : 234175
Views Today : 4
Views This Month : 459
Total views : 55860