Breaking News

दिल्ली में कोरोना से 2 और मौतें, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3439

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वैश्विक महामारी कोविड‑19 (कोरोना वायरस) से बुधवार को दो और लोगों की जान गई है। इसी के साथ दिल्ली में मरने वालों की संख्या 56 हो गई है। दिल्ली में आज 125 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 3439 हो गई है जबकि 24 घंटे में 14 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं अब तक कुल 1092 लोग ठीक हुए हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर 3439 हो गई है। कोरोना के 125 नए मामले सामने आए हैं। अब तक के 3439 मामलों में 1092 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 56 लोगों की मौत हुई है। 2291 अभी एक्टिव केस हैं।
दिल्ली सरकार ने अब तक 43,225 लोगों की जांच की है, जिसमें से 31,259 सरकारी लैब और 15966 निजी लैबों में जांच हुई है। इनमें 3439 पॉजिटिव और 39,920 निगेटिव केस हैं।
दिल्ली में अब तक 102 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन इलाकों में 46 लाख सात हजार 975 लोग रहते हैं। यहां के 6,975 लोगों की कोरोना जांच की गई हैं। इनमें 346 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
See also  नर्मदापुरम(होशंगाबाद )में चाकू की नोंक पर अपहरण:मजनू ने दोस्त के साथ मिलकर 24 साल की ब्यूटीशियन का किया अपहरण, डेढ़ घंटे में ग्रामीणों की मदद से पकड़ा By manu Mishra 11 july 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights