Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जानिए कहां है दुनिया की सबसे दयालु जेल, जहां जाना चाहें हर इंसान!

 [full_width] 
जेल का नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते है, क्योंकि जेल का मतलब होता है एक अंधेरे वाला कमरा जहां न कोई रोशनी आती है और न ही किसी को बाहर जाने की इजाजत होती है। जेल की बेड़ियां और चार दीवारी किसी भी इंसान का दम घोंट सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जेल भी है जहां जाने पर कैदी को लगता है कि वह किसी कॉलेज के हॉस्टल में रह रहा….

1अपनेपन का एहसास

नॉर्वे की जेलें अपराधियों को सज़ा देने के लिए नहीं, बल्कि उनको सुधारने के लिए बनाई गई हैं। उन्हें यहां प्रेम और अपनेपन का एहसास दिलाया जाता है, जिससे वो गुनाह के रास्ते से हट जायें।

2हरा-भरा

Halden की जेल 2010 में दुनिया की सबसे दयालु जेल घोषित की गई थी। इसको बनाने वालों ने भी इस बात का पूरा ख़याल रखा था और इसको बहुत हरा-भरा बनाया था।

3खिड़की और दरवाजे वाली जेल

लकड़ियों के बने खिड़की और दरवाजे वाली ये जेल इतनी व्यवस्थित दिखती है कि पल भर के लिए आपका भी यहां रहने का मन हो जायेगा।

4कॉलेज के हॉस्टल की तरह

जेल की हर सेल बिलकुल किसी कॉलेज के हॉस्टल की तरह है, जिसमें दो लोग रह सकते हैं। सुनियोजित प्राकृतिक रौशनी, फैलाव वाली जगह के अलावा आपकी निजता का पूरा ख़याल रखा गया है।

5नॉर्मल आदमी की तरह ट्रीट

इसका डिज़ाइन तैयार करने वाले की सोच ये थी कि बुरे से बुरा आदमी भी सुधर जाएगा, अगर उसके जघन्य अपराध के बावजूद भी उससे नॉर्मल आदमी की तरह ट्रीट किया जाए।

6प्रशासन ही अच्छा बर्ताव

ऐसा नहीं है कि बस प्रशासन ही अच्छा बर्ताव रखता है। क़ैदियों को भी यहां संयमित व्यवहार करते देखा जाता है। वो अपना खाना खुद बनाते हैं और सामानों को सही तरीके से रखते हैं।
See also  🚩श्री गणेशाय नम:🚩 श्री दुर्गा ये नमः 📜 दैनिक पंचांग 📜 सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights