Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सारा को लेकर हुई सैफ-करीना में लड़ाई, वजह जान चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सैफ और करीना के बीच एक विवाद शुरू हो गया है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना चाहती हैं कि सारा, करण की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करें क्योंकि वो देख रही हैं कि किस तरह करण आलिया का करियर संवारने में लगे रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि करण बाकी फिल्मों के लिए भी आलिया की मदद करते हैं। जिस वजह से करीना चाहती हैं कि सारा, करण की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करे।
मगर वहीं छोटे नवाब चाहते हैं कि सारा इंडिपेंडेंट बने और करण के साथ काम ना करें। सैफ चाहते हैं कि सारा खुद ये फैसला ले कि वो किस फिल्ममेकर के साथ काम करना चाहती हैं।
एक वेबसाइड की खबर के मुताबिक, करीना और सैफ के बीच इस टॉपिक की वजह से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया है। सैफ बिल्कुल नहीं चाहते कि सारा, आलिया के स्टेप फॉलो करे। वहीं करीना सैफ की बात समझ रही हैं, लेकिन करीना का मानना है कि एक फिल्म सारा को ज्यादा नुकसान नहीं करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं करीना ने सैफ से ये भी वादा किया है कि वो इस बात का ध्यान रखेंगी कि करण सारा के करियर में ज्यादा ना शामिल हों।
See also  फिल्म फिलौरी का ट्रेलर रिलीज, भूत बनी अनुष्का
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights