Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जालंधर में बोले पीएम मोदी, ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने पर मुझ पर जुल्म हुए’

जालंधर: नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के आरोप झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने पर मुझ पर जुल्म हुए हैं. तीन महीनें में मुझपर क्या जुल्म हुए हैं ये मैं ही जानता हूं.
बिना सत्ता के छटपटा रही है कांग्रेस– मोदी
रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा है, ‘’बिना पानी के जैसे मछली छटपटाती है, वैसे ही पंजाब में बिना सत्ता के कांग्रेस छटपटा रही है.’’
’कुछ लोग पंजाब पर दाग लगा रहे हैं- मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘’कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के कारण पंजाब पर दाग लगा रहे हैं. कुछ लोगों ने पंजाब के नौजवानों की छवि खराब करने की कोशिश की है.’’ उन्होंने कहा, ‘’पंजाब को बदनाम करने वाले लोगों को ऐसी सजा दीजिए कि कोई फिर से पंजाब की ओर उंगली उठा कर नहीं देख सके.’’
कांग्रेस एक डूबी हुई नाव– मोदी
पीएम मोदी ने पंजाब के लोगों से पूछा, ‘’कांग्रेस एक डूबी हुई नाव है. क्या पंजाब के लोग डूबी हुई नाव की सवारी करना चाहेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस एक इतिहास है, कांग्रेस एक बीती हुई बात हो गई है.’’
सपा- कांग्रेस गठबंधन पर भी साधा निशाना-मोदी
यूपी में सपा और कांग्रेस के गठंबन पर पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा, ‘’कोई राह नहीं, कोई उसूल नहीं सिर्फ सत्ता के लिए कांग्रेस किसी से भी हाथ मिला रही है. पहले यूपी में कांग्रेस ने सपा को कोसा और फिर उसी से गठबंधन कर लिया, यही कहानी लेफ्ट के साथ भी रही.’’
पीएम मोदी ने कहा, ‘’पंजाब की धरती वीरों की है. किसान देश का पेट भरता है तो जवान देश की सुरक्षा करते हैं. पंजाब की धरती वीर-सपूतों की धरती है.’’ सिंधु नदी के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि सिंधु नदी का पानी हमारे हक का है और जो पाकिस्तान इस्तेमाल करता है, हम उसको लाने का काम कर रहे हैं.’’
See also  आज से झुलसाएगा नौतपा, रायपुर का पारा 45 के पास, हीट वेव चलने की संभावना
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights