Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कहीं ईवीएम खराब तो कहीं विकास के नाम पर हुआ वोटिंग का बहिष्कार

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। वोटरों को लुभाने और उन्हें मतदान के लिए जागरुक करने के लिए कई पोलिंग बूथ को एक खास थीम के साथ सजाया गया है तो कहीं दुल्हन ने शादी से पहले मतदान का इस्तेमाल किया। इन्हीं सबके बीच यूपी के कई जिलों से पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन के खराब होने की खबरें सामने आ रही है जिसके चलते वहां पर मतदान होने में देरी हो रही है।

इन इलाकों में सहारनपुर, बरेली, बदायूं और संभल शामिल है। हालांकि पीठासीन अधिकारी मशीनों को ठीक करने में जुटे है। वहीं संभल और लखीमपुर में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है, उनका कहना पहले विकास फिर वोट।
इसके साथ ही संभल में मतदान केन्द्र में मतदान को लेकर भाजपाइयों और पुलिस के बीच झड़प हुईं। जानकारी पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया जा रहा है कि गुन्नौर थानाक्षेत्र के फरीदपुर मतदान केन्द्र में मतदान को लेकर पुलिस और भाजपाई आपस में भिड़ गये। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट का माहौल बन गया।
मतदान प्रभावित होने की जानकारी पर जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी मौके पर भारी पुलिस के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान होने का हवाला देते हुए शांत कराया है। डीएम ने बताया कि मतदान को लेकर भाजपाई नेता और पुलिस में नोकझोंक हुई थी, उसे संभाल लिया गया और मतदान को प्रभावित नहीं होने दिया गया है।
See also  लॉकडाउन के बाद कार खरीदने वालों की होगी चांदी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights