Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा अकेले शिवराज के बूते जीतती है पार्टी

विधानसभा चुनाव हो चाहे लोकसभा चुनाव देश में जहां-जहां भी अब तक बीजेपी की सरकार बनी है, वहां पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ही सिर पर ही जीत का सेहरा बंधा है। लेकिन मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की राय कुछ अलग है। चौहान के मुताबिक मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार सिर्फ और सिर्फ शिवराज सिंह के बूते पर चल रही है।
नंदकुमार चौहान पचमढ़ी में लगाये गये विधायक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। चौहान ने शिवराज की खुलकर तारीफ की। उन्होंने मंत्रियों और विधायकों को यह सलाह दी कि वे लोग शिवराज के तम्बू में बम्बू की तरह काम करें।
प्रदेशाध्यक्ष ने साफ कहा की मध्यप्रदेश में हम कोई भी चुनाव जीतने के लिये शिवराज के भरोसे हो गये हैं। उनके अलावा प्रदेश में ऐसा कोई नेता नही है जो चुनाव जिता सकें। उन्होंने विधायकों को सलाह दी कि वे अपने बूते पर चुनाव जीतने की तैयारी करें। अपने क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय हों।
यह कोई पहला मौका नही है जब प्रदेशाध्यक्ष ने मुुख्यमंत्री की शान में कसीदे काढ़े हो। पिछले महीने रीवा में हुई प्रदेश कार्य समिति की बैठक में तो नंदकुमार चौहान ने शिवराज सिंह चौहान की तुलना महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू से कर दी थी। उन्होने कहा था कि हमारा समाज महापुरूषों को उनके अच्छे काम के लिये याद रखता है। 
See also  औरंगाबाद रेल दुर्घटना के लिए सिब्बल ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights