Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इंदौर में रैपर हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ था, 50 लाख रुपये टैक्स नहीं हुआ जमा, निगम ने जब्त किया एक करोड़ का सामान

इंदौर
इंदौर में रैपर हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह नगर निगम की टीम वहां पहुंच गई और एलईडी समेत करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त कर लिया। कॉन्सर्ट का आयोजन करने वालों से निगम ने 50 लाख रुपये टैक्स मांगा था, जो उन्होंने जमा नहीं कराया, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इंदौर नगर निगम के अनुसार कॉन्सर्ट के आयोजकों ने शनिवार को पौने आठ लाख रुपये जमा कराए थे। जीएसटी पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार कॉन्सर्ट के टिकट 3.28 करोड़ रुपये में बिके है। ऐसे में इस पर 10 प्रतिशत मनोरंजन कर पहले जमा कराने की बात कही गई थी।

See also  एमपी इंदौर में नाले के पास मिली युवती की लाश:पुलिस ने जताई हत्या की आंशका, पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा

टैक्स जमा नहीं कराया
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को भी नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पर पहुंची थी, लेकिन टैक्स जमा नहीं कराया गया। इस पर नगर निगम की टी रविवार सुबह फिर पहुंची और सामान जब्त कर लिया। उधर इस मामले में आयोजकों का कहना है कि केवल 80 लाख रुपये के टिकट ही बिके हैं।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का टैक्स भी नहीं हुआ था जमा
इंदौर शहर में इसके पहले दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ था। उस दौरान आयोजकों ने टैक्स नहीं जमा कराया था। इसके बाद इस बार नगर निगम टैक्स को लेकर सख्त था और कई बार कॉन्सर्ट करवाने वालों को टैक्स जमा करने की बात कह चुका था।

See also  सीसीटीवी कैमरे की डेंसिटी के मामले में इंदौर ने लहराया परचम

सिर्फ डेढ़ घंटे स्टेज पर रहे हनी सिंह
शनिवार को इंदौर में हुए कॉन्सर्ट में हनी सिंह केवल डेढ़ घंटे ही स्टेज पर रहे और बाय-बाय कर चले गए। सात बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और साढ़े आठ बजे तक खत्म हो गया। इस दौरान दर्शक निराश हुए। यह बात भी सामने आई कि रात में नगर निगम की टीम पहुंचने के बाद हनी सिंह जल्दी चले गए, लेकिन नगर निगम ने साफ किया कि उन्होंने रात में कॉन्सर्ट बंद नहीं करवाया था।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights