Breaking News

किस देवता को तेल और किसको घी का दीपक जलाते हैं? By pandit manu Mishra

किस देवता को तेल और किसको
घी का दीपक जलाते हैं?

By pandit manu Mishra 

शास्त्रों के अनुसार सृष्टि को संचालित करने वाली देवी देवताओं की शक्ति को तीन भागों में बांटा गया है। सात्विक, राजसिक और तामसिक। ये तीनों तरह की शक्तियां सृष्टि पर रहने वाले जीवों का पालन पोषण अपने गुण के अनुसार करती हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार पूजा के समय दीपक जलाना आवश्यक माना जाता है।


लेकिन कहा जाता है कि कुछ देवताओं की कृपा तेल का दीपक लगाने पर और कुछ की कृपा घी का दीपक लगाने पर शीघ्र प्राप्त होती है। लेकिन ऐसा क्यों है? ये बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, इसका कारण भी यही तीन गुण है। कुछ देवताओं का प्रभाव तामसिक गुणों पर होता है, उन्हें तेल का दीपक लगाया जाता है, क्योंकि तेल तामसिक गुण का कारक है। इसके विपरित जिन देवी देवताओं का प्रभाव सात्विक व राजसिक गुणों पर होता है, उन्हें घी का दीपक जलाया जाता है, क्योंकि घी में सात्विक और राजसिक गुण होते हैं। इसीलिए शनि, भैरव आदि को तेल का एवं लक्ष्मी, नारायण, कृष्ण आदि को घी का दीपक जलाते हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

See also  दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचांग1अगस्त2021 Jabalpur, India
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights