Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

चायवाले ने हिस्ट्रीशीटर को चाकू मार के मौत के घाट उतारा हत्या:जबलपुर में दुकान पर चाय पीता, रुपए मांगने पर धमकाता था; मां से बदतमीजी की तो कर दिया मर्डर

चायवाले ने हिस्ट्रीशीटर को चाकू मार के मौत के घाट उतारा हत्या:जबलपुर में दुकान पर चाय पीता, रुपए मांगने पर धमकाता था; मां से बदतमीजी की तो कर दिया मर्डर


By manu Mishra shramveerbharat news


चायवाले ने हिस्ट्रीशीटर को चाकू मार के मौत के घाट उतारा हत्या:जबलपुर में दुकान पर चाय पीता, रुपए मांगने पर धमकाता था; मां से बदतमीजी की तो कर दिया मर्डर

जबलपुर में एक चायवाले ने हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे जो वजह सामने आई वह चौंकाने वाली है। हिस्ट्रीशीटर रोज फ्री में चाय पीकर जाता था और रुपए मांगने पर धमकाने लगता। मंगलवार रात जब दुकानदार ने उससे रुपए मांगे तो उसने चांटा मार दिया। समझाने आई मां को भी धक्का दे दिया। इससे चायवाले को गुस्सा आ गया और उसने बदमाश की हत्या कर दी।

गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि गाजी नगर में मुकद्दर की चाय की दुकान है। रफी उर्फ रसिया उसके यहां रोज चाय पीने आता था और बिना रुपए दिए ही चला जाया करता था। मुकद्दर जब भी उससे रुपए मांगता, तो वह धमकाते हुए विवाद करता। बीती रात करीब साढ़े 10 बजे रफी दुकान पर पहुंचा। चाय पीने के बाद वह जाने लगा तो मुकद्दर ने कहा- रफी भाई चाय के पैसे दे दो। पहले के भी बहुत बकाया हैं। यह सुनते ही रफी आगबबूला हो गया और मुकद्दर को जोर का थप्पड़ जड़ दिया। कहा- रुपए मांगने की हिम्मत कैसे की।

See also  खड़े वाहनों से डीजल चुराने वाले दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार, फरार पिता की तलाश, घटना में प्रयुक्त इनोवा एवं डीजल के खाली केन जप्त

मृतक रफी के खिलाफ गोहलपुर, आधार ताल और हनुमान ताल थाने में ही 8 से 10 केस दर्ज हैं।

मां को गिराया तो बेटे ने उठा लिया चाकू
शोर-शराबा सुन दुकान के पीछे रहने वाली मुकद्दर की मां बाहर आ गई। उसने रफी को कहा, विवाद मत करो। इस पर गुस्साए रफी ने महिला को भी धक्का देकर गिरा दिया। मां के साथ हुई हाथापाई को देख मुकद्दर भी गुस्सा हो गया और दुकान पर रखा चाकू उठा लिया। उसने चीखते हुए रफी पर एक के बाद एक कई वार किए। चाकू रफी के गले में जा घुसा, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। खून से सने रफी को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  भारी बारिश के बीच लाखों की चोरी:जबलपुर में परिवार गया हुआ था ससुराल, मौके का फायदा देख चोरों ने लगा दी सेंध By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 22,8,2022

हत्या के बाद दुकान पर ही बैठा रहा मुकद्दर
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद वह अपनी दुकान पर ही चाकू लिए मां के साथ बैठा रहा। उसने कहा- रोज-रोज फ्री में चाय पीकर जाता था। रुपए मांगों को धमकाता था। परेशान हो चुका था, क्या करता। मां के साथ हाथापाई करता देख गुस्सा आ गया और यह सब हो गया।

मृतक पर 8 से 10 केस दर्ज
मृतक रफी उर्फ रसिया आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ गोहलपुर, अधारताल और हनुमानताल थाने में ही 8 से 10 केस दर्ज हैं। लोगों का कहना है कि रसिया ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्नि हादसे में दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में फरार डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. संजय पटेल, डॉ. सुरेश पटैल, एवं सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया 10-10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित By manu Mishra 4 agust 2022
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights