Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जबलपुर मेंलूट दिनदहाड़े एएसपी के बंगले के सामने लूट:ज्वेलर्स संचालक की आंख में मिर्च पाउडर डालकर लूट लिए डेढ़ लाख के जेवर By manu Mishra 13, July 2022

 जबलपुर मेंलूट दिनदहाड़े एएसपी के बंगले के सामने लूट:ज्वेलर्स संचालक की आंख में मिर्च पाउडर डालकर लूट लिए डेढ़ लाख के जेवर

By manu Mishra 13, July 2022

 

जबलपुर मेंलूट दिनदहाड़े एएसपी के बंगले के सामने लूट:ज्वेलर्स संचालक की आंख में मिर्च पाउडर डालकर लूट लिए डेढ़ लाख के जेवर By manu Mishra 13, July 2022

जबलपुर दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद अब बीच शहर में एएसपी के बंगले के सामने लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। कैंट थाना के सदर स्थित इलाके में ज्वेलर्स की शॉप पर आँख में मिर्ची डालकर तकरीबन 18 ग्राम के सोने के जेवर लूटकर आरोपी फरार हो गया है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस दुकान में लूट की घटना हुई है उसमें सीसीटीवी कैमरे नही लगे थे। लिहाजा पुलिस अब आसपास लगे कैमरों को खंगालने में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर एएसपी संजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे।

See also  भरभराकर गिरा खेत में बना मकान, मलबे के नीचे दबे एक ही परिवार के 5 लोगों को चरगवां पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर निकालते हुये बचाई जान*

जबलपुर मेंलूट दिनदहाड़े एएसपी के बंगले के सामने लूट:ज्वेलर्स संचालक की आंख में मिर्च पाउडर डालकर लूट लिए डेढ़ लाख के जेवर By manu Mishra 13, July 2022

ज्वेलर्स दुकान संचालक कृष्णा सोनी ने बताया कि वह अपने चाचा और उनके बेटे के साथ दुकान में बैठा हुआ था। तभी एक एक्सिस में सवार होकर युवक जेवर खरीदने के लिए आता है। और जेवर देखने लगता है। उसी दौरान लुटेरा ज्वेलर्स संचालक से झुमकी निकालने के लिए कहता है। झुमकी खरीदने के बाद दुकानदार बिल बनाने के लिए मुड़ता हैं। तभी लूटेरा जेवर को लूट कर चला गया। लुटेरा मुंह में गमछा बांधकर अकेले ही आया था। जेवर खरीदने के दौरान दुकान संचालक के चाचा भी मौजूद रहे। हालांकि लूट के कुछ देर पहले ही दुकान संचालक के चाचा चले गए थे। जिसके बाद लुटेरे ने घटना को अंजाम दिया।

See also  कछुआ धन और समृद्धि लाता है ज़रूर करे ये चमत्कारी उपाय

ज्वेलर्स की दुकान के सामने एएसपी का बंगला

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

लुटेरे ने जिस ज्वेलर्स की दुकान में वारदात को अंजाम दिया उसी दुकान के ठीक सामने एएसपी ग्रामीण शिविर सिंह बघेल व एएसपी शहर संजय अग्रवाल का बंगला भी है। वहीं दूसरी तरफ ज्वेलर्स की दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ था। सदर के मुख्य मार्ग में हुई घटना के बाद व्यापारियों में भी दहशत का माहौल बन गया हैं। हालांकि पुलिस लुटेरों को जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights