Breaking News

लूट के गहनों से लुटेरों ने खोल ली ज्वेलरी शॉप:वैशाली में 40 किलो सोने-चांदी के साथ 14 आरोपी गिरफ्तार; समस्तीपुर में खोली थी दुकान




लूट के गहनों से लुटेरों ने खोल ली ज्वेलरी शॉप:वैशाली में 40 किलो सोने-चांदी के साथ 14 आरोपी गिरफ्तार; समस्तीपुर में खोली थी दुकान
लूट के गहनों से लुटेरों ने खोल ली ज्वेलरी शॉप:वैशाली में 40 किलो सोने-चांदी के साथ 14 आरोपी गिरफ्तार; समस्तीपुर में खोली थी दुकान

बिहार वैशाली में 2 जून को श्री कृष्णा ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की लूट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 2.7 किलो ग्राम सोना, 27.30 किलोग्राम चांदी और 43 हजार 120 रुपए कैश समेत भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये आरोपी समस्तीपुर में अपनी ज्वेलरी शॉप खोलकर लूट का माल धीरे-धीरे बेच रहे थे। करीब ढाई महीने की पड़ताल के बाद पुलिस को दुकान खोलकर लूट का माल बेचने की सूचना मिली। इसके बाद सभी की गिरफ्तारी हुई है।

See also  पुजारी दंपत्ति को जिंदा जलाने पर भड़की BJP, पूनिया बोले- कानून व्यवस्था ठप, मर चुकी है सरकार

जेल से छूटकर बनाया था लूट का प्लान
SP मनीष ने बताया कि इस लूट कांड की साजिश समस्तीपुर में रची गई थी। बैंक लूट समेत कई मामले में फरार चल रहे चन्दन सोनार ने एक मामले में जेल से निकले के बाद प्लान तैयार किया था। चन्दन सोनार ने ही प्लान तैयार कर महुआ के पातेपुर रोड स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स के बारे में जानकारी दी थी और इस लूट कांड में लाइनर की भूमिका अदा किया था। एसपी ने बताया कि इस लूट कांड को अंजाम देने के लिए मई महीने में कई बार रेकी की गई थी।

बीते 2 जून को महुआ में एक बड़ी ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के जेवरात लूटे गए थे।

2 जून को हुई थी करोड़ों की लूट
बता दें कि 2 जून 2022 को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने श्री कृष्णा ज्वेलर्स से करीब 5 किलो सोना, 100 किलो चांदी, 50 लाख रुपए के अन्य जेवरात और दो लाख कैश की लूट को अंजाम दिया था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले थे। इस घटना के बाद एसपी ने एक एसआईटी का गठन किया था।

See also  बेटियों को डूबो-डूबो कर मार डाला:गया में आरोपी मां ने रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, खुद करने जा रही थी आत्महत्या By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8 ,2022

समस्तीपुर का रहने वाला है मास्टरमाइंड
मामले में गिरोह के सरगना समस्तीपुर जिले के घटहों ओपी वार्ड संख्या 12 निवासी नरेश साह के पुत्र चन्दन कुमार साह उर्फ चन्दन सोनार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेशपट्‌टी लखनीपुर निवासी लालों पोद्धार के पुत्र अरूण पोद्धार, पटना जिले के मालसलामी थाना क्षेत्र के पटना सिटी वार्ड नंबर 71 निवासी जीते प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वैशाली पुलिस और STF ने सूचना के आधार पर वैशाली और समस्तीपुर से लुटेरों के गैंग के 14 शातिर को अब तक गिरफ्तार कर लिया। वहीं लुटेरों के पास से 40 किलो चांदी और सोने के जेवरात भी बरामद किए गए।

See also  ट्विटर ने 'Koo' का अकाउंट सस्पेंड किया:'Koo' के को-फाउंडर मस्क पर भड़के

हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के कुख्यात बदमाश बेटे सरताज जिसके विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, बलवा कर शासकीय कार्य में बांधा पहुंचवाने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं, जो वर्तमान में हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी, अपहरण, के 3 प्रकरणों में फरार है, का ‘‘रेड कॉनर्र नोटिस’’ जारी

आज का राशिफल दैनिक राशिफल मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन मे क्या खास किसकी चमके गी किस्मत ज़रूर पढ़ें

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

No Content Available
Verified by MonsterInsights