Breaking News

बेटियों को डूबो-डूबो कर मार डाला:गया में आरोपी मां ने रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, खुद करने जा रही थी आत्महत्या By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8 ,2022

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 बेटियों को डूबो-डूबो कर मार डाला:गया में आरोपी मां ने रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, खुद करने जा रही थी आत्महत्या

By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8 ,2022

गया के शेरघाटी में मोरहर नदी के पास शनिवार को दो बच्चियों के शव मिला था। दोनों की हत्या उनकी मां ने ही की और शव को नदी में फेंक दिया था। इसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास कर रही थी लेकिन लोगों ने तब तक बचा लिया था

बेटियों को डूबो-डूबो कर मार डाला:गया में आरोपी मां ने रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, खुद करने जा रही थी आत्महत्या By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8 ,2022


देवंती देवी ने खुद के साथ दुष्कर्म की बात बताते हुए दोनों बच्चियों को अपराधियों द्वारा नदी में फेंकने की कहानी बनाई थी। एक बच्ची की उम्र दो साल थी जबकि, दूसरी की उम्र साढ़े तीन साल।


दरअसल, रविवार को शेरघाटी डीएसपी प्रमेंद्र भारती ने बताया कि दोनों बच्चियों को किसी भी अपराधी ने हत्या नहीं की थी। महिला के साथ भी दुष्कर्म नहीं हुआ था। मामले में महिला के पति ने थाने में देवंती देवी के खिलाफ आवेदन दिया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया।

See also  Big breaking महाराष्ट्र में 390 करोड़ की संपत्ति जब्त:5 बिजनेस ग्रुप्स पर रेड; 58 करोड़ के नोट, 32 किलो सोना मिला; कैश गिनते-गिनते स्टाफ की तबीयत बिगड़ी By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur MP

क्या बोली आरोपी

पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि देवंती देवी बेटियों को मारने के बाद खुद भी नदी में मरने की कोशिश कर रही थी। हालांकि लोगों ने देख लिया और उसे बचा लिया। आरोपी ने बताया कि उसे सिर्फ दो बेटियां ही थी। घर और बाहर के लोग उसे अक्सर ताना मारते थे। इस वजह से ही वह दोनों बेटियों की हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को यह भी बताया है कि दुष्कर्म की घटना पूरी तरह से झूठी है।

पुलिस के साथ गिरफ्तार दो बच्चियों की मां।

बेटियों को डूबो-डूबो कर मार डाला:गया में आरोपी मां ने रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, खुद करने जा रही थी आत्महत्या By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8 ,2022


पति ने केस दर्ज कराया

See also  जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित:शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली में भाजपा का परचम, कांग्रेस का चारों जगह से सूपड़ा साफ By manu Mishra 20 July 2022

डीएसपी प्रमेंद्र भारती ने बताया कि आरोपी देवंती देवी का पूरा बयान रिकार्ड कराई गई है। वहीं, देवंती के पति शंकर मांझी के आवेदन के आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देवंती देवी के पति की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उसकी पत्नी राखी के दिन अपने घर से बांकेबाजार से आमस मायके को जा रही थी। रास्ते में वह शेरघाटी में ऑटो से उतरी और बच्चों को केला खिलाया। इसके बाद वह नदी में शौच के लिए चली गई।


शौच करने के बाद जब वह वापस लौट रही थी तो उसके दिमाग में ख्याल आया कि लोग इन दोनों बेटियों की वजह से उसे ताना मारते हैं। क्यों न इन दिनों को नदी में ही निबटा दिया जाए। इसके बाद उसने दोनों बच्चियों को नदी में डूबो-डूबो कर मार दिया। इसके बाद वह खुद भी मरना चाहती थी। इसलिए उसने बालू खोद कर उसमें खुद को ढकने के लिए बालू अपने ऊपर फेंक रही थी।

See also  जबलपूर रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी कार में अचानक लगी आग से हड़कंप भगदड़ मची By manu Mishra 1June2022

गिरफ्तार महिला ने बताया कि घर और बाहर के लोग उसे अक्सर ताना मारते थे।

पति ने रेप की घटना को झूठा बताया

पति शंकर मांझी का यह भी कहना है कि देवंती के साथ बलात्कार की घटना झूठी है। पूछताछ में देवंती ने अपने पति को बताया है कि घटनास्थल पर कुछ लोगों ने समझाया था। उन्होंने कहा था कि बलात्कार की बात और बच्चों को अपराधियों के द्वारा पुल से बच्चों को फेंके जाने की बात बताओगी तो तुम बच जाओगी। यही वजह है कि देवंती शुरुआत में खुद के साथ बलात्कार और बच्चों को पुल से फेंके जाने की बात बता रही थी। फिलहाल पुलिस महिला को जेल भेज रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights