Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पति के मर्डर का प्लान:सीतामढ़ी में पत्नी ने खाने में दिया जहर; पति तड़पता रहा और वो प्रेमी से चैट करती रही

पति के मर्डर का प्लान:सीतामढ़ी में पत्नी ने खाने में दिया जहर; पति तड़पता रहा और वो प्रेमी से चैट करती रही




पति के मर्डर का प्लान:सीतामढ़ी में पत्नी ने खाने में दिया जहर; पति तड़पता रहा और वो प्रेमी से चैट करती रही
पति के मर्डर का प्लान:सीतामढ़ी में पत्नी ने खाने में दिया जहर; पति तड़पता रहा और वो प्रेमी से चैट करती रही

सीतामढ़ी में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने का प्लान बनाया। उसने अपने पति के रात के खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो एक कमरे में बंद कर दिया। पति दर्द के मारे तड़पता रहा और पत्नी मोबाइल पर प्रेमी से चैट करती रही। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता आए और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

मामला पुपरी थाना क्षेत्र का है। जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के खाना में जहर मिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। वहीं, परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। युवक अजय कुमार डोमहारपट्टी में परिवार के साथ रहता है।

See also  जबलपुर नशीले इ्रजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी   गिरफतार  रशीले इंजैक्शन एवं इंजैक्शन बिक्री के नगद 1240 रूपये जप्त   

घटना को लेकर पीड़ित के पिता ने बताया कि सोमवार शाम अजय अपने घर में खाना खाने बैठा था। ऐसे में खाना खाने के बाद उसे चक्कर आने लगा। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अजय को बहू ने कमरे में बंद कर दिया। वह बिस्तर पर तड़पता रहा। अजय को दस्त होने लगी और उसकी आंख से दिखाई देना बंद होने लगा। लेकिन अजय को छोड़कर बहू दरवाजा बंद कर अपने प्रेमी के साथ मोबाइल पर चैट करती रही। वहीं, जैसे ही अजय की हालत की भनक हमें लगी, हमने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

See also  US और यूरोप की धमकियां बेअसर, भारत को तेल बेचने वालों में टॉप पर पहुंचा रूस

एसकेएमसीएच में अहियापुर पुलिस को दिए बयान में अजय ने पत्नी पुतुल कुमारी को आरोपी बनाया।

पिता ने बताया कि उसकी बहू किसी से प्रेम करती है। पति को रास्ते से हटाने के लिए ही उसने उसके साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि बहू पति के साथ खाने बैठी और चुपके से पति की खाना में जहर मिला दिया। उधर, एसकेएमसीएच में अहियापुर पुलिस को दिए बयान में अजय ने पत्नी पुतुल कुमारी को आरोपी किया। उसने बताया कि एक साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। एसकेएमसीएच के डॉक्टरों द्वारा उसके हालत में सुधार बताया जा रहा है

See also  अवेध पूर्वक घरेलू सिलेण्डर से गैस भरते हुये आरोपी एवं गैस भरवाते आटो चालक गिरफ्तार, 1 घरेलू गैस सिलेण्डर, रेग्यूलेटर, मोटर एवं इलेेक्ट्रानिक तौल कांटा तथा आटो जप्त

लूट के गहनों से लुटेरों ने खोल ली ज्वेलरी शॉप:वैशाली में 40 किलो सोने-चांदी के साथ 14 आरोपी गिरफ्तार; समस्तीपुर में खोली थी दुकान

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights