सलमान को फार्महाउस के रास्ते में मारने की थी साजिश:लॉरेंस गैंग ने 3 महीने में 2 बार कोशिश की, शूटर्स ने डेढ़ महीने पनवेल फार्महाउस पर नजर रखी

सलमान खान पिछले 4 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। इस गैंग ने इन सालों में एक्टर की हत्या करने की पहले 4 बार कोशिशें कीं। अब पंजाब पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में नया खुलासा किया है। इसके अनुसार लॉरेंस गैंग ने पिछले तीन महीने में सलमान पर हमले की दो और कोशिशें कीं। गैंग ने सलमान को उनके फार्म हाउस के रास्ते में मारने का प्लान बनाया था।
पंजाब पुलिस ने बताया कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस ने सलमान को मारने की साजिश रची थी। प्लान A के फेल हो जाने के बाद गैंग ने प्लान B तैयार किया था। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस प्लान को गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर) को चुना था और यह तय हुआ था कि पनवेल फार्महाउस जाने के वक्त एक्टर पर जानलेवा हमला किया जाए।
फार्महाउस के पास शूटर्स डेढ़ महीने रुके, रेकी भी की थी
मुंबई के पनवेल में कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और बाकी शूटर्स एक किराए का कमरा लेकर रुके थे, क्योंकि यहीं सलमान का फार्म हाउस है। वे करीब डेढ़ महीने तक रुके भी थे। लॉरेंस गैंग के इन सभी शूटर्स ने कमरे में सलमान पर अटैक करने के लिए छोटे हथियार, पिस्टल और कारतूस रखे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटर्स ने यह भी पता किया था कि सलमान खान हिट एंड रन मामले के बाद से गाड़ी की स्पीड कम रखते हैं। सलमान जब भी पनवेल में अपने फार्महाउस पर आते हैं, तब उनके साथ शेरा ही मौजूद होता है।
लॉरेंस के टारगेट पर सलमान खान:मूसेवाला की हत्या में शामिल कपिल ने उगला सच, बोला- शूटर संतोष के साथ मुंबई में रहकर रेकी की
लॉरेंस ने 2018 में पहली बार दी थी धमकी
लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान सलमान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान सिर्फ दो बार ही जोधपुर में कोर्ट पेशी पर आए। दोनों बार उनकी सुरक्षा सख्त रखी गई। हाल ही में सलमान के वकील को भी धमकी भरा लेटर मिला था। ऐसा ही लेटर उनके पिता सलीम खान को भी मिल चुका था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि ये लेटर लॉरेंस ने ही भेजे थे।
सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी कोई अनजान शख्स उन्हें यह लेटर थमाकर गया था। इसमें सिर्फ दो लाइन का संदेश था। लेटर के आखिर में लिखे G.B. L.B. को गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई का शॉर्ट फॉर्म माना जा रहा है।
सलमान को धमकी वाला लेटर खुद लॉरेंस ने लिखा:गिरफ्तार शूटर सौरभ महाकाल का दावा- यह चिट्ठी गोल्डी बराड़ ने सलीम खान को थमाई
पहले 4 बार साजिश कर चुका लॉरेंस
लॉरेंस गैंग सलमान खान को मारने के लिए पहले भी 4 बार साजिश कर चुका है। सबसे पहले लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। संपत के पास पिस्टल थी। सलमान पिस्टल की रेंज से काफी दूर रह गए। ऐसे में वह मार नहीं पाया। इसके बाद ज्यादा रेंज वाली एक राइफल चार लाख रुपए में खरीद कर संपत को दी गई। वह सलमान को मार पाता, उससे पहले ही पकड़ा गया। इसके बाद लॉरेंस ने दो बार और कोशिशे कीं, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया।
काले हिरण शिकार मामले में खफा है लॉरेंस
लॉरेंस सलमान के काले हिरण शिकार मामले को लेकर नाराज है। वह तभी से सलमान की हत्या करना चाहता है। सलमान 24 साल से हिरण प्रकरण में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में लॉरेंस ने कबूला था कि उसकी कम्युनिटी काले हिरण के शिकार के खिलाफ है। इस कारण वो सलमान की जान लेना चाहता है। इसके लिए शूटर भी भेजे थे।
दैनिक पंचांग शुभ पंचांग भारतीय पंचांग 15 – Sep – 2022 Jabalpur, India





Users Today : 12
Users This Month : 222
Total Users : 237080
Views Today : 16
Views This Month : 341
Total views : 59819



