Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Bigg Boss: करोड़ों रुपये है बिग बॉस कंटेस्टेंट की फीस




इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस शो को शुरू होने में दो ही दिन बाकी हैं। शो शुरू होने से पहले ही शो के कंटेस्टेंट के बारे में हर एक अपडेट सुर्खियों में छाया हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर गॉसिप वर्ल्ड में खूब चर्चाएं हैं। खैर हर बार की तरह इस सीजन भी कंटेंस्टेंट और शो से होने वाली उन्हें कमाई जानने में भी शो फैन्स की दिलचस्पी रहती है। हर सीजन में कई बड़ी हस्तियों की भारी फी अमांउट की अदायगी के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री होती है। बिग बॉस कंटेस्टेंट की फीस  हमेशा से टॉक ऑफ टाउन टॉपिक रहा है।

इस बार के सीजन के लिए भी कुछ दिनों पहले नागिन एक्ट्रेस को हाईएस्ट फीस देकर इस शो में एंट्री की खबरें चर्चा में रहीं थी लेकिन एक्ट्रेस इन खबरों को गलत बताया था। तो आइए बिग बॉस सीजन के उन कंटेस्टेंट के बारे में बताते हैं जो इस शो के लिए अच्छी खासी फीस पाने को लेकर चर्चाओं में रहे।
करण कुंद्रा बिग बॉस फीस को लेकर रहे चर्चाओं में 
बिग बॉस शो में आने के बाद से टीवी एक्टर करण कुंद्रा के सितारे बुलंदियों पर है। आपको बता दें इस शो में करण तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने लव एंगल को लेकर  चर्चाओं में रहे ही थे साथ ही ये एक्टर शो की फीस को लेकर भी खबरों में छाया रहा। खबरों के मुताबिक बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स करण कुंद्रा को फीस के तौर पर मोटा अमाउंट दिया गया. खबरों की माने तो सूत्रों के मुताबिक, एक्टर ने इस शो के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपये चार्ज किए। ये फीस बिग बॉस की अब तक की हिस्ट्री में किसी कंटेस्टेंट को फीस के तौर पर अदा की गई सबसे बड़ा फी अमांउट है। हालांकि एक्टर या शो मेकर कभी इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। और अगर ये चर्चा सही है तो करण कुंद्रा बिग बॉस शो की हिस्ट्री में अब तक के हाइएस्ट पेड सेलेब हैं।
क्या राज कुंद्रा तोड़ेंगे करण कुंद्रा का रिकॉर्ड ?
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह बग बॉस में शामिल हो सकते हैं। राज कुंद्रा के बिग बॉस में एंट्री को लेकर पिछले दिनों ये खबर आईं कि इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आने के लिए राज अच्छी खासी रकम ले रहे हैं। हालांकि इस बारे में राज की तरफ से कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो को लेकर राज और मेकर्स की बात हो रही है। राज ने पूरे सीजन के लिए 30 करोड़ मांगे हैं जो कि काफी बड़ी रकम है। इसके अलावा ये भी खबर है कि उन्होंने मेकर्स से इस शो में लंबे समय तक रहने की डिमांड की है। यही नहीं राज ने मेकर्स ने से भी कहा है कि उनकी फीस को वो एनजीओ को डोनेट कर दें। अगर ये खबर सही साबित होती है तो राज कुंद्रा बिग बॉस शो में अब तक के कंटेस्टेंट्स में हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं…
See also  कब रिलीज होगी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर'
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights