Breaking News

मर्डर मां से बात करने की बात को लेकर चाकू से हमला कर हत्या, आरोपी की तलाश By manu Mishra 9जुलाई2022

 Shramveerbharat news मर्डर मां से बात करने की बात को लेकर चाकू से हमला कर हत्या, आरोपी की तलाश

By manu Mishra 9जुलाई2022

       

थाना लार्डगंज में दिनांक 8-7-22 की रात मारपीट में घायल शैलेन्द्र रैकवार केा उपचार हेतु मैट्रो अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाये जाने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुची पुलिस  को अनिकेत उर्फ अंकित चौरसिया


   
  थाना लार्डगंज में दिनांक 8-7-22 की रात मारपीट में घायल शैलेन्द्र रैकवार केा उपचार हेतु मैट्रो अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाये जाने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुची पुलिस  को अनिकेत उर्फ अंकित चौरसिया उम्र 24 वर्ष निवासी गढा फाटक ने बताया कि वह प्राईवेट काम करता है दिनांक 8-7-22 की रात लगभग 11-45 बजे वह एवं उसका भाई अजय , दोस्त शिवम राय, दीपक यादव, और अमित चोैरसिया घर के सामने पट्टी मे बैठकर बात कर रहे थे । अमन साहू उर्फ सीवि की मां से शैलेन्द्र रैकवार उर्फ गोलू बातचीत करता था जिसको लेकर अमन साहू एवं शैलेन्द्र के बीच आपसी मनमुटाव था,  दिनंाक 8-7-22 को अमन साहू आया और बोला कि मेरी मां से क्यों बात करता है और गाली गलोज करते हुये बोला मैं तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा, एैसा कहते हुये अपने पास से चाकू निकाला और हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर शेलेन्द्र रैकवार के सीने में पेट में वायीं तरफ 2 बार चोट पहॅुचा दी और अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस एस 1625 वहीं छोड़कर आगा चौक तरफ भाग गया, घायल होकर शैलेन्द्र रैकवार वहीं गिर गया। ं शिवम राय और अमित चौरसिया ने शैलेन्द्र को एक्सिस से  लाईफ मेडिसिटी एंव मेट्रो अस्पताल ले गये थे, मेट्रो अस्पताल से एम्बुलेंस में शैलेन्द्र रैकवार को हम लोग मेडिकल कॉलेज लाये जहां पर डाक्टर ने शैलेन्द्र उर्फ गोलू रैकवार उम्र 30 वर्ष केा मृत घोषित कर दिया। अमन साहू उर्फ सीवि ने शैलेन्द्र रैकवार उर्फ गोलू की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 294, 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

See also  *नवदुर्गोत्सव एवं मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

   X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X          

 *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा आरोपी की  शीघ्र  गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री मधुर पटेरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी, टीम के द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights