फरार ईनामी सटोरिये संजय खत्री एवं विवेक खत्री ने किया मान्नीय कोर्ट में आत्मसमर्पण, मान्नीय न्यायालय से अनुरोध कर पूछताछ हेतु दोनों सटोरिये भाईयों को लिया जायेगा पुलिस रिमाण्ड पर

क्रिकेट सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज लगाकर, हारी हुई रकम वापस न कर सकने पर डरा धमका कर रेस्टोरेंट एवं मकान की रजिस्ट्री करवाने वाले सटोरिये 1-दिलीप खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 30 वर्ष , 2-संजय खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 32 वर्ष, 3-विवेक खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 28 वर्ष, तीनों निवासी 634 नेपियर टाउन, 4-विक्की उर्फ हरीश मनानी पिता तुलसीदार मनानी उम्र 33 वर्ष निवासी 440 नेपियर टाउन, 5-अंकित उर्फ छुट्टू पमनानी पिता इंदर कुमार पमनानी उम्र 27 वर्ष निवासी अनूप विहार तिलहरी के विरूद्ध थाना ओमती में अपराध क्रमांक 260/2022 धारा 384,386,389,120बी, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर किया गया था।
उपरोक्त सभी आरोपी सकूनत से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, उपरोक्त पॉचों फरार आरोपी सटोरियों की गिफ्तारी पर 4000-4000/- (चार-चार हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर पतासाजी करते हुये दबिश दी जा रही थी, उल्लेखनीय है कि प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये तीनों सटोरिये भाईयों की अग्रिम जमानत मान्नीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश , मान्नीय उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश, मान्नीय सवोच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गयी थी।
थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि आज दिनॉक 20-9-2022 को फरार सटोरिये संजय खत्री एवं विवेक खत्री द्वारा मान्नीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जबलपुर की कोर्ट में आत्मसमपर्ण किया गया, मान्नीय न्यायालय द्वारा दोनों सटोरिये भाईयो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
दिनॉक 21-9-2022 को दोनों सटोरिये भाईयों को पूछताछ हेतु मान्नीय न्यायालय से अनुरोध कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जावेगा।





Users Today : 39
Users This Month : 805
Total Users : 235689
Views Today : 56
Views This Month : 953
Total views : 57989



