Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

स्वयं के आटो से रैकी कर सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार




स्वयं के आटो से रैकी कर सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार

गढा, गोरखपुर, मदनमहल, लार्डगंज 7 चोरियों का खुलासा, चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं इलेक्ट्रानिक सामान कीमती 11 लाख रूपये का जप्त

।अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी–
थाना गढ़ाः- अपराध क्रमांक 583/22 धारा- 457, 380 भा.द.वि.
थाना गोरखपुर अपराध क्रमांक 66/21, 420/21, 608/22, 618/22,- धारा 457, 380 भा.द.वि
थाना मदन महल अपराध क्रमांक – 470/21, धारा 457, 380 भा.द.वि.
थाना लॉर्डगंज अपराध क्रमांक – 848/21, धारा 457, 380 भा.द.वि.

स्वयं के आटो से रैकी कर सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार

नाम पता गिरफ्तार आरोपीः- खेमचंद मरावी उर्फ संजय पिता कंधीलाल मरावी उम्र 35 वर्ष निवासी मझगांव थाना शहपुरा जिला डिंडौरी, हाल – कालीमठ थाना मदन महल

जप्ती-* 161 ग्राम वजनी सोने के जेवर, 2 हार, 4 चेन, 1 जोड कंगन, 4 चूडी, 6 जोडी बाले, 2 जोड झुमकी, 14 नग अंगूठी , 1 सिक्का 2 मंगलसूत्र , 1 लाकेट, बेंदी, तथा 1 किलो 500 ग्राम वजनी चांदी की 3 करधन, 15 जोडी पायल, 3 चूडी, गिलास, 3 सिक्के, एवं 1 लैपटाप, 3 डीव्हीआर, 1 सीपीयू, 2 मोबाईल, 1 कार्डलेस माईक, 2 छोटे साउंड बाक्स कुल कीमती लगभग 11 लाख रूपये के जप्त।

*घटना का विवरण -* थाना गढ़ा मे दिनांक 20-8-22 को रमाकांत नेमा उम्र 40 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के सामने एलआईसी काँलोनी थाना गढ़ा ने रिपेार्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12-08-2022 के शाम 5 बजे घर मे ताला लगाकर वैष्णों देवी दर्शन करने सपिरवार गया था दिनॉक 20-8-22 की सुवह लगभग 8 बजे घर वापस आया तो मकान के साईड गेट जहाँ ताला लगा था, गेट में लगे ताले का कुंदा टूटा था । कोई अज्ञात चोर सूने मकान के दरवाजे के कुंदे तोडकर हॉल मे रखी लकड़ी की अलमारीं से सोने का 01 हार एवं सेट के कान के बाले, 01 मंगलसूत्र 01 चेन 01 जोड़ी कंगन, लेडिस अंगूठी 07 नग, 08 जोड़ी सोने के कान के छोटे बाले, एक बच्ची की छोटी चेन वजनी लगभग 01 तोला, हाय चंद्रमा 02 नग, बच्चो की चांदी की करधन तथा पायल छोटी छोटी 05 जोड़ी चांदी की पायल , बिछिया एवं हॉल मे लगी एलईडी टी.वी सोनी की तथा स्टोर रूम में तीन अलमारियों में रखे नगदी लगभग 50 हजार रूपय चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमंांक 583/22 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

See also  आज का पंचांग शुभ पंचांग दैनिक पंचांग 04 - Jul - 2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
दौरान विवेचना के दिनांक 17/09/2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बजरंग नगर कालोनी एक व्यक्ति संदेहास्पद परिस्थिति मे घूम रहा है जो सम्भवतः कहीं चोरी करने की फिराक में है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर संदिग्ध अवस्था मे खडे व्यक्ति को पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम खेम चंद उर्फ संजय मरावी पिता श्री कंधीलाल मरावी उम्र 35 साल नि0 ग्राम मझगांव पोस्ट रैपुरा थाना शहपुरा जिला डिंडौरी हाल पता- कालीमठ मंदिर के पास मदन महल जिला जबलपुर का रहने वाला बताया जिसे थाना लाकर सघन पूछताछ की तो खेम चंद ने बताया कि मै थाना गढा , गोरखपुर , मदनमहल तथा लार्डगंज के क्षेत्र मे आटो चलाता था और इन्ही क्षेत्र के घरो मे ंरेकी कर चोरी की है,
01. थाना गोरखपुर क्षेत्र में करीब डेढ दो साल पहले हांथीताल कालोनी में, 02. थाना गोरखपुर क्षेत्र के हांथीताल कालोनी के पुराने पोस्टआफिस के पास से एक सूने मकान में करीब 14-15 माह पहले, 03. थाना गोरखपुर क्षेत्र में ही करीब दो माह पहले पंजाबी बरात घर के पास , 04. मदनमहल क्षेत्र मे शुक्लानगर मे करीब 10 माह पहले, 05. लार्डगंज क्षेत्र मे रानीताल तालाब के किनारे करीब 9 माह पहले, 06. थाना गढ़ा क्षेत्र में करीब एक माह पहले गंगासागर तालाब के पास एलआईसी कालोनी दुर्गा मंदिर के पास सूने मकान से चोरी करना बताया।
आरोपी को उपरोक्त प्रकरणों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये अनुरोध कर पुलिस रिमांड पर लिया जाकर सघन पूछताछ की गयी तो थाना गोरखपुर क्षेत्रान्तर्गत राम मंदिर के पास एक और चोरी की घटना करना स्वीकार किया।
आरोपी से चुराये हुये 161 ग्राम वजनी सोने के जेवर, 2 हार, 4 चेन, 1 जोड कंगन, 4 चूडी, 6 जोडी बाले, 2 जोड झुमकी, 14 नग अंगूठी , 1 सिक्का 2 मंगलसूत्र , 1 लाकेट, बेंदी, तथा 1 किलो 500 ग्राम वजनी चांदी की 3 करधन, 15 जोडी पायल, 3 चूडी, गिलास, 3 सिक्के, एवं 1 लैपटाप, 3 डीव्हीआर, 1 सीपीयू, 2 मोबाईल, 1 कार्डलेस माईक, 2 छोटे साउंड बाक्स कुल कीमती लगभग 11 लाख रूपये के जप्त किया गया है।

See also  सिद्धार्थ लेक सिटी में वंदना का सम्मान, पुष्पवर्षा कर कॉलोनीवासियों नें किया स्वागत

*तरीका अपराध -* पकड़ा गया आरोपी खेमचंद मरावी स्वयं की ऑटो चलाकर सुनसान घरों की रेकी कर मौका पाकर रात में ताला तोडकर घर मे घुसकर चोरी करता था यदि घर मे सीसीटीव्ही कैमरा लगा होता था तो डीव्हीआर ही चुरा लेता था जिससे पकडा न जाये।

*उल्लेखनीय भूमिका -* शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एव इलेक्ट्रानिक सामान बरामद करने में थाना प्रभारी थाना गढा श्री राकेश तिवारी, उप निरीक्षक बृजेन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक मदन सिंह मरावी, उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला, आरक्षक सचिन मेहरा, अश्विनी द्विवेदी, संतोष जाट, राजेश्वर मिश्रा, सिद्धान्त शंकर पाण्डेय एवं पुलिस लाईन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रमाकांत मिश्रा, विजय शुक्ला, राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, अजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

See also  थाना कुण्डम अंतर्गत हमला कर 18 वर्षीय युवती की हत्या, अज्ञात आरोपी की तलाश

Must read 👉Comedy King राजू श्रीवास्तव का दिल्ली AIIMS में निधन:हार्ट अटैक के बाद 42 दिन से चल रहा था इलाज, कल दिल्ली में किया जाएगा अंतिम संस्कार

 

Must read 👉क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, जुए के फड़ पर छापा7 जुआड़ी गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार 610 रूपये एवं 7 मोबाईल तथा 1 क्रेटा कार एवं 1 मोटर सायकिल तथा 2 एक्टीवा जप्त

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights