Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मैं   भाई बोल रहा हूँ  मुंबई  से :डेढ़ करोड़ रुपए दो, नही तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर देंगे, मार्बल कारोबारी को मिली धमकी

जबलपुर में एक मार्बल व्यापारी से डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। घटना गोहलपुर थाने की है जहां पर के.जी.एन मार्बल के मालिक को अज्ञात लोगों ने फोन पर धमकी देते हुए उनसे डेढ़ करोड़ रुपए मांगे। मार्बल व्यापारी रमजान खान को यह भी धमकी दी गई थी कि अगर उसने पैसा नहीं दिया तो उसके घर पर बम पटक कर जान से मार डालेंगे। धमकी भरा फोन आने के बाद मार्बल व्यापारी ने गोहलपुर थाने पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मार्बल व्यापारी के मोबाइल पर आए फोन को ट्रेस किया गया और कुछ ही घंटों में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

See also  2 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 1 लाख 61 हजार 430 रूपये एवं 7 मोबाईल जप्त

मार्बल व्यापारी रमजान खान ने गोहलपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आता है जिसमें की धमकी देते हुए उनसे डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की जाती है। फोन करने वाले अपने आप को मुंबई का भाई बताता हैं। फोन पर मार्बल व्यापारी को धमकी दी जाती है कि अगर रुपए नहीं मिले तो उसके परिवार को जान से खत्म कर देंगे। रमजान की शिकायत के बाद गोहलपुर थाना पुलिस अलर्ट होती है और फिर साइबर पुलिस की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल बताया कि मार्बल व्यापारी रमजान खान को जिन लोंगों ने धमकी दी थी वह गढ़ा और शहर के अन्य क्षेत्र में रहने वाले सरताज खान, नौशाद और अदनान है। फोन पर धमकी देकर डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले तीनों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

See also  कोरोना कहर के बीच दिल्ली में भूकंप के झटके, लॉकडाउन में चौथी बार हिली धरती

must read 👉 हाथ मुक्को एवं ईट से हमला कर पत्नि की हत्या करने वाला आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में

Must read 👉RPF कॉन्टेबल और उसकी पत्नी की गुंडागर्दी का VEDIO:पति-पत्नी ने मिलकर पड़ोसी को चाकू दिखाकर धमकाया, FIR

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights