Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कुल्लू में सड़क हादसे में 7 की मौत बेकाबू होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

हिमाचल के कुल्लू में रविवार रात हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 10 गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन में ड्राइवर समेत 17 लोग सवार थे। रात करीब 8:45 बजे टेंपो ट्रैवलर गिलोरी पास से घियागी की तरफ जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

गुरुदेव शर्मा ने इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों जमा हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने सातों शव बरामद कर लिए हैं। मरने वालों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, घायलों में से 5 को कुल्लू के जोनल अस्पताल में और 5 को बंजर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक दिखेगी आदिम संस्कृति की झलक

IIT BHU के चार छात्र भी सवार थे
वाहन में सवार लोगों में 4 IIT BHU वाराणसी के छात्र भी बताए जा रहे हैं। IIT प्रशासन के अनुसार घायलों में कानपुर की रहने वाली निष्ठा बोदानी (30), राजस्थान जयपुर निवासी लक्ष्य सिंह (21) और हरियाणा फरीदाबाद निवासी ईशान गुप्ता (23) शामिल हैं। ये सभी IIT BHU में फोर्थ ईयर के छात्र हैं।

लक्ष्य सिंह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का छात्र, जबकि निष्ठा और ईशान केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। वहीं, IIT के प्रोफेसर और कर्मचारी भी घायल छात्रों के बारे में जानकारी लेने में जुटे रहे हैं। IIT प्रशासन ने बताया कि हादसे की सूचना देर से मिली, क्योंकि छात्रों के मोबाइल भी खड्डे में गिरने के दौरान कहीं गुम हो गई।

See also  सुप्रीम कोर्ट में 4 जजों की नियुक्ति प्रक्रिया का मामला अटका, दो जजों को आपत्ति

छात्रों को लेने कुल्लू रवाना हुए परिजन
SP कुल्लू गुरुदेव शर्मा के अनुसार छात्रा और दोनों छात्रों को चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। सभी बंजार स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। IIT BHU डायरेक्टर प्रो. पीके जैन के अनुसार छात्रों के परिजनों से संपर्क किया गया। छात्रों के परिजन कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी दिल्ली से एक ट्रैवेल एजेंसी की गाड़ी के जरिए जलोड़ी पास घूमने के लिए आए थे। बंजर के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि ट्रैवलर सवार सभी लोग राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले थे।

See also  PM मोदी कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे

हादसे में घायल हुए लोगों के नाम:
1.जय अग्रवाल (22), मध्य प्रदेश
2. ईशान (23), हरियाणा
3. अभिनय सिंह (30), उत्तर प्रदेश
4.राहुल गोस्वामी (28), हरियाणा
5. ऋषभ रानी (22), दिल्ली
6. अजय (42), उत्तर प्रदेश
7. लक्ष्य (20), राजस्थान
8.निष्ठा बदोनी (30), उत्तर प्रदेश
9. सतेजा (30), हरियाणा

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights