Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

PM मोदी कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे

शिमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार दशहरे का त्योहार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मनाने का फैसला किया है।

पीएम मोदी 5 अक्टूबर, बुधवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की जनता को 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियाजनाओं की सौगात देंगे, बिलासपुर में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्स का उद्घाटन करेंगे, कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होकर दिव्य रथ यात्रा और देवताओं की भव्य सभा के साक्षी बनेंगे और इसके साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

See also  कुल्लू में सड़क हादसे में 7 की मौत बेकाबू होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी बिलासपुर में 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने एम्स अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि, इस एम्स अस्पताल की आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी ने ही वर्ष 2017 में रखी थी। यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है और इसमें 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मोदी नेशनल हाईवे -105 पर पिंजौर से नालागढ़ के बीच 1,690 करोड़ रुपये की राशि से 31
किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को चार लेन बनाए जाने की योजना की आधारशिला रखेंगे और 350 करोड़ रुपये की लागत से नालागढ़ में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास भी करेंगे।

See also  6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा ,3 नवंबर को मतदान

प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर के लुहणू मैदान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। इसका आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जाना है। आपको बता दें कि, नरेंद्र मोदी कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

सरकार का यह दावा है कि इन परियोजनाओं से एक तरफ जहां, हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास को तेजी मिलेगी, राज्य में पर्यटन क्षेत्र का विस्तार होगा वहीं साथ-साथ राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा।

मनु मिश्रा 2
See also  मोदी सरकार 2.0 के आखिरी बजट में गांव पर फोकस:रोजगार और घरों के लिए मिल सकता है 50% ज्यादा पैसा
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights