
साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है और दिसंबर माह में अधिकांश लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC एक शानदार ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत आप राजस्थान के कई शहरों जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर, रणकपुर, जूनागढ़, बीकानेर और जैसलमेर की सैर कर सकते हैं। IRCTC के मुताबिक इस पैकेज की शुरुआत भोपाल से होगी।
पठान स्टार शाहरुख खान ने सलमान खान अभिनीत अपनी पसंदीदा फिल्म का खुलासा किया
IRCTC के मुताबिक यर टूर पैकेज 24 जनवरी, 2023 से शुरू होगा। इस टूर पैकेज का नाम रॉयल राजस्थान एक्स भोपाल रखा गया है और यात्रियों को इस पैकेज के तहत 9 रात और 10 दिन के लिए सैर कराई जाएगी।
IRCTC Tour Package की खास बातें
पैकेज का नाम- Royal Rajasthan Ex Bhopal (WBA054)
डेस्टिनेशन कवर- जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर, रणकपुर, जूनागढ़, बीकानेर और जैसलमेर
टूर की अवधि- 10 दिन और 9 रात
इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को डीलक्स क्लास में सैर कराई जाएगी। वहीं मील प्लान के तहत ब्रेकफास्ट और डिनर दिया जाएगा। वहीं यात्रा के दौरान विमान से भी यात्रा कराई जाएगी। टूर पैकेज के तहत यात्रियों को भोपाल एयरपोर्ट से 24 जनवरी को शाम 5.20 पर रवाना किया जाएगा।
एमपी न्यूज़ शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार, चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन जप्त
इस पैकेज के तहत यात्रियों को 35,500 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से भुगतान करना होगा। अगर अकेले सफर करते हैं तो 57,100 रुपए चुकाने होंगे। अगर 2 लोग टूर पैकेज लेते हैं तो 39,900 रुपए प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा। वहीं तीन लोगों को सैर करने पर 35,500 रुपए देने होंगे। इस एयर टूर पैकेज के लिए IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।





Users Today : 11
Users This Month : 221
Total Users : 237079
Views Today : 15
Views This Month : 340
Total views : 59818



