Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सुनील गावस्कर की इस सलाह से और खतरनाक हो सकते हैं विराट कोहली और केएल राहुल




दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल किए जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद विराट कोहली और केएल राहुल को खास सलाह दी है। गावस्कर की इस सलाह को मानकर ये दोनों बल्लेबाज और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज किसे करना चाहिए केएल राहुल या विराट कोहली, इस पर लगातार बहस चल रही है। गावस्कर ने बताया कि ये दोनों बल्लेबाज किस तरह से खुद को और निखार सकते हैं, हालांकि गावस्कर ने इस पर चर्चा नहीं की कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बेस्ट ओपनिंग पेयर क्या होना चाहिए।

See also  अश्विन ने शास्त्री को लिया आड़े हाथ, कहा सबको ब्रेक चाहिए

‘विराट कोहली और केएल राहुल दोनों ही जब प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते हैं, तो उनको रोक पाना नामुमकिन हो जाता है। लेकिन जब ये दोनों खिलाड़ी एक्रॉस द लाइन बल्ला घुमाते हैं तब यह ऐसी चीज है, जो दोनों का मजबूत पक्ष नहीं है।’

दोनों एक्रॉस द लाइन तब खेलें जब वह फ्रंट फुट पर आएं और गेंद को फ्लिक करें , लेकिन क्रॉस बैटर शॉट खेलने से दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर दोनों इसको नजरअंदाज कर सकें तो लगातार टीम के लिए रन बना सकते हैं।’

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights