Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना गोहलपुर अंतर्गत हुई लूट का खुलासा, मारपीट कर रूपये छीनने वाले 15 – 16 वर्षीय किशोर सहित तीनों गिरफ्तार By manu Mishra 5july,2022

 थाना गोहलपुर अंतर्गत हुई लूट का खुलासा,  मारपीट कर रूपये छीनने वाले 15 – 16 वर्षीय किशोर सहित तीनों  गिरफ्तार

By manu Mishra 5july,2022

 

थाना गोहलपुर अंतर्गत हुई लूट का खुलासा,  मारपीट कर रूपये छीनने वाले 15 - 16 वर्षीय किशोर सहित तीनों  गिरफ्तार By manu Mishra 5july,2022


Jabalpur MP,थाना विजयनगर में दिनांक 1-7-22 की रात मारपीट में घायल केा उपचार हेतु मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को शैलेन्द्र मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी आनंद कालोनी बल्देवबाग ने बताया वह संजय केटर्स मालवीय चौक में मैनेजर का काम करता है दिनांक 30-6-22 की शाम अपने दोस्त से मिलने आईटीआई माढ़ोताल गया था दोस्त से मिलने के बाद दिनांक 30-6-22 की रात लगभग 11-45 बजे दीनदयाल चौक से होते हुये अपने घर अपनी मोटर सायकिल से जा रहा था उसी दौरान मनमोहन नगर पेट्रोल पम्प के पास एक लडका रोड किनारे लेटा था जो अचानक उठा और उसके शर्ट की कॉलर पकड़कर खींचा जिससे उसकी मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिर गई उसी दौरान 2 लड़के और आ गये और गाली गलौज करते हुये उसके साथ मारपीट कर उससे पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो उसके सिर में पत्थर से हमलाकर चोट पहुचा दी तथा उसके जेब में रखे नगद 20 हजार रूपये एवं मोबाइल छीन लिये, मारपीट के दौरान एक लड़का कह रहा था पकड़ जब्बार जेब से पैसे निकाल, वह अपने आप केा बचाते हुये मोटर सायकल सहित सड़क की दूसरी तरफ जाकर खड़ा हो गया इसके बाद तीनों भागते समय बोले कि थाना मे रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देगें , जाते हुये उसका मोबाइल वहीं पर पटक दिये, वही पर खड़ी एक महिला ने उसे मोबाइल लाकर दिया था , मारपीट से उसे सिर, कनपटी, हाथ, वायें आंख, गाल, कंधे में चोटें आयीं हैं इसके बाद उसने पास खड़े एक व्यक्ति से मोबाइल मांगकर अपने चाचा मुकेश मिश्रा को घटना के बारे में बताया जिन्हौंने आकर उसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया है उसके साथ मारपीट करने वाले लड़कों की उम्र लगभग 20-24 वर्ष की होगी। रिपोर्ट पर धारा 294, 394, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल थाना गोहलपुर का होने से डायरी अग्रिम विवेचना हेतु थाना गोहलपुर भेजी गयी।

See also  तेज रफ्तार ट्राले ने युवक को कुचला, मौत:सड़क पार करते समय चपेट में आया, सिर से गुजरा पहिया

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X

   

थाना गोहलपुर में डायरी प्राप्त होने पर दिनांक 2-7-22 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


    पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं  नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी। 


               आज दिनॉक 5-7-2022 को दौरान पतासाजी  के विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर गठित टीम द्वारा दीनदयाल चौक के पास फुटपाथ पर रहने वाले 16 वर्षिय  किशोर को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ  की गयी जिसने अपने एक 15 वर्षिय साथी एवं सुनील गौड के साथ मिलकर रूपये छीनना स्वीकार किया। 15 वर्षिय किशोर एवं सुनील गौड उम्र 22 वर्ष निवासी दीनदयाल के पास फुटपाथ विजय नगर को अभिरक्षा में लेते हुये तीनो की निशादेही पर छीने हुये रूपयो में से 10 हजार रूपये नगद जप्त किये गये शेष रूपये खर्च कर देना बताये। तीनो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

See also  Hard Kour in coke Studio

               *उल्लेखनीय  है कि आरोपी सुशील गौड के विरूद्ध विजय नगर में चोरी नकबजनी के 4 अपराध पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है।*


 *उल्लेखनीय भूमिका* – रूपये छीनने वाले लुटेरों को पकडने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी के नेतृत्व में   उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सरनाम सिंह, आरक्षक सुरेश मिश्रा, आलोक, महेन्द्र, गोपाल, अभय इनवाती की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights