Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

गुमे हुए 170 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपये है को तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा मोबाईल धारको को किये गए वापस




गुमे हुए 170 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपये है को तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा मोबाईल धारको को किये गए वापस

विगत 4 वर्षो में 1800 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 6 लाख 25 हजार रूपये है, मोबाईल धारकों को लौटाये गये

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के मार्ग निर्देशन में जबलपुुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा गुम मोबाईल को तलाश कर मोबाईल धारको को वापस किये जा रहे हैैं।

वर्ष 2018 में गुम हुए 318 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
वर्ष 2019 में गुम हुए 512 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख 25 हजार रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
वर्ष 2020 में गुम हुए 360 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
वर्ष 2021 में गुम हुए 610 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।
इसी प्रकार वर्ष 2022 में आज दिनाँक 28/09/2022 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाश गये 170 गुम मोबाईलों को जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपये है, वापस किये गये।
उल्लेखनीय है कि सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त विभिन्न शिकायतों में लगभग 28 लाख 89 हजार 627 रूपये आवेदकों को वापस कराये गये है तथा विगत 4 वर्षो में 1800 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 6 लाख 25 हजार रूपये है, मोबाईल धारकों को लौटाये गये हैं।

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जा सके।

*उल्लेखनीय भूमिका-* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा प्रभारी सायबर सेल सुश्री शबाना परवेज के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक अमित पटेल, नितिन जोेशी, राजा मिश्रा, आदित्य परस्ते, चन्द्रिका पडवार, दुर्गेश दुबे, सौरभ शुक्ला, नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्ण चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, दीपक राजपूत, अरविन्द सूर्यवंश की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Must read 👉RSS मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस बोली- PFI पर रेड से नहीं है लेना देना

See also  पुलिस गिरफ्त से फरार शातिर चोर विकास उर्फ विक्की रजक गिरफ्तार

Must read 👉आज CM ने श्योपुर जिले की समीक्षा बैठक ली, DSO सस्पेंड

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights