Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

गोरखपुर में हुई हत्या के 3 आरोपी रीवा से गिरफ्तार:जुए में जीते रुपए छीन लेता था इसलिए कर दी थी हत्या By manu Mishra 4july2022

गोरखपुर में हुई हत्या के 3 आरोपी रीवा से गिरफ्तार:जुए में जीते रुपए छीन लेता था इसलिए कर दी थी हत्या

By manu Mishra 4july2022


थाना गोरखपुर में विगत दिवस हुई युवक की हत्या के फरार 3 आरोपियों को पुलिस ने रीवा से दबोच लिया है। 1 जुलाई को मारपीट में घायल 38 वर्षीय अकील की दूसरे दिन उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके आरोपी फरार थे जिनके लिए पुलिस पतासाजी कर रही थी । पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी जिला रीवा के ग्राम उचेहरा मे छिपे हुये हैं। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर तत्काल उप निरीक्षक कौशल किशोर समाधिया, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, आरक्षक दिनेश गुर्जर, रत्नेश राय की एक टीम रवाना की गयी।

See also  थाना भेड़ाघाट अंतर्गत किसान से 3 लाख 2 हजार 890 रूपये छीनने वाले लुटेरे चंद घंटों में पकड़े गये By manu Mishra 8 जून 2022

टीम के द्वारा ग्राम उचेहरा में दबिश देते हुये स्थानीय पुलिस के सहयोग से अनिल अहिरवार पिता संजय अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी पीपल मोहल्ला, अखिलेश उर्फ गुल्ली पिता गिरजा प्रसाद सेन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्वारीघाट, सौरभ जाटव पिता राजेश जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी ईसाई मोहल्ला, को अभिरक्षा मे लेते हुये थाना गोरखपुर लाया गया।

पूछताछ की गयी तो पूछताछ पर पाया गया कि घटना दिनॉक को दोपहर में अखिलेश उर्फ गुल्ली जुए में रुपए में जीत गया था, जीते हुये रुपए मृतक मांग रहा था, नहीं देने पर बीयर की बॉटल अखिलेश के सिर में मार दी थी, मृतक अक्सर जुए में जीतने वाले से पैसे छीन लेता था। थाना प्रभारी गोरखपुर श्री बघेल ने बताया कि मृतक अकील के विरूद्ध 2 अपराध मारपीट एवं जुआ एक्ट के तथा पकडे गये आरोपी अनिल अहिरवार के विरूद्ध 6 अपराध जुआ, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है।

See also  कोरोना का नया हॉटस्पाट बनता ब्राजील, एक दिन में 17 हजार नए मामले


 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights