जबलपुर कलेक्टर ने सहायक ग्रेड 3 को किया निलंबित:कटनी में जाकर छोटी बहन का कर रही थी खुलेआम प्रचार
By manu Mishra 2july2022
जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी।
आचार संहिता का उल्लंघन करने व बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर जबलपुर कलेक्टर इलैयाराजा टी सदर स्थित नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण कार्यालय दाएं तट नहर में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 की सुधा सिंह शाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल सहायक ग्रेड 3 बिना अनुमति के कटनी जाकर अपनी छोटी बहन का चुनाव प्रचार करते हुए पाई गई।
निलंबित सहायक ग्रेड 3 चुनाव की वजह से बिना पूर्व अनुमति लिए अवकाश जाने पर रोक लगाए जाने के बावजूद मुख्यालय छोड़कर कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड में अपनी छोटी बहन का खुले आम चुनाव प्रचार कर रही थी। जिसके बाद जबलपुर कलेक्टर ने कार्रवाई कर सुधा शाह का निलंबन काल के दौरान मुख्यालय कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 78 स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय नियत किया है। कलेक्टर की इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});






Users Today : 27
Users This Month : 657
Total Users : 235541
Views Today : 30
Views This Month : 746
Total views : 57782



