Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शशि थरूर पर इन दिग्गजों को भरोसा, दांव लगा रहे 2 पूर्व मंत्री

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव करीब हैं। नामांकन का दौर पूरा हो चुका है और अब समर्थन जुटाने का सिलसिला जारी है। एक ओर जहां दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के बड़े नामों का समर्थन मिल रहा है। वहीं, केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के पीछे भी कई बड़े नेता खड़े हुए हैं।

थरूर के समर्थन में ये चेहरे
केरल सांसद ने ट्विटर पर 6 फॉर्म जारी किए थे। जबकि, शुक्रवार को नामांकन के दौरान उन्होंने केवल 5 फॉर्म दाखिल किए। खबर है कि थरूर के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई, सैफुद्दीन सोज, चार सांसद और G-23 के नेता संदीप दीक्षित ने फॉर्म पर हस्ताक्षर किए थे।

See also  कुछ लड़के हिला रहे थे पुल, स्टाफ को बताया लेकिन वो टिकट बेचते रहे; घटनास्थल पर मौजूद शख्स का दावा

कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को बताया था कि दाखिल किए गए 20 में से चार फॉर्म रिजेक्ट किए गए थे। इनमें से एक झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का फॉर्म शामिल है। हालांकि, मिस्त्री की तरफ से अन्य तीन फॉर्म की जानकारी नहीं दी। उस दौरान खड़गे की तरफ से 14 फॉर्म दाखिल किए गए थे।

थरूर की तरफ से ट्विटर पर पोस्ट किए गए 6 फॉर्म्स में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 60 डेलीगेट्स, जम्मू और कश्मीर के 10 डेलीगेट्स, नागालैंड के 10 डेलीगेट्स शामिल हैं। इनमें बड़े चहरे कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोर्दोलोई, एमके राघवन, मोहम्मद जावेद, संदीप दीक्षित, सोज, किदवई का नाम है। खास बात है कि दीक्षित और थरूर G-23 नेताओं में शामिल थे। इधर, इस समूह के बड़ी संख्या में नेताओं ने थरूर के बजाए खड़गे का समर्थन किया है।

मनु मिश्रा 2
See also  pm मोदी आज करेंगे 5जी सेवाओं का शुभारंभ
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights