Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पाक में 56 साल के शख्स ने की 5वीं शादी, बच्चों-पोतों को मिलाकर 62 लोगों का है परिवार

हर किसी को जिंदगी में एक बार सच्चा प्यार नसीब होता है। पर यहां पाकिस्तान में रहने वाले 56 साल के शौकत को पांचवी बार सच्चा प्यार मिला। शौकत ने पांचवी शादी की है। शौकत की दस बेटियां और एक बेटा पहले से है। इसके अलावा 40 पोते मिलाकर कुल 62 सदस्यों का बड़ा परिवार है। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में शौकत हंसते हुए कहते हैं कि बेटियों से मेरा अकेलापन देखा नहीं गया इसलिए, शादी की। बकौल शौकत, उनकी चार पत्नियां अब जिंदा नहीं हैं।

पाकिस्तान के रहने वाले शौकत की कहानी यूट्यूबर यासिल शमी ने शेयर की है। उन्होंने शौकत का पिछले साल मार्च महीने में इंटरव्यू लिया था। इस मजेदार इंटरव्यू में उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें कही कि मारे शर्म के शौकत और उनकी नई नवेली दुल्हन का चेहरा लाल हो गया।  शौकत बताते हैं कि कैसे उनकी दो अविवाहित बेटियों ने जोर देकर कहा कि वह एक आखिरी बार शादी कर लें और अच्छे के लिए घर बसा लें।

See also  रूस अगर यूक्रेन पर परमाणु हमला करे तो ,अमेरिका घातक जवाब देने को तैयार-बाइडेन

2-2 चपाती भी खाएं तो 124 बनानी होंगी
यूट्यूबर ने शौकत की नई नवेली दुल्हन से सवाल किया कि वह इस शादी के बारे में कैसा महसूस कर रही हैं? पत्नी ने कहा कि वह खुश हैं और इस बड़े परिवार के साथ खुश रहेंगी। फिर यासिल शमी ने पूछा कि खाना बनाते-बनाते थक तो नहीं जाओगी? 62 लोगों का परिवार है, अगर एक आदमी 2-2 चपाती भी खाए तो आपको 124 बनानी होंगी। जवाब में दुल्हन ने नीचें नजरें करते हुए कहा- कोई नहीं बना लेंगे।

पुरानी पत्नियों का जिक्र कर हंस पड़े शौकत
यासिल शमी ने शौकत से उनकी पुरानी बीवियों के बारे में पूछा। जवाब में शौकत ने कहा- वो अब साथ छोड़ चुकी हैं। शमी ने फिर पूछा- चौथी कहां है? शौकत बोले- इंतकाल हो गया। तीसरी, दूसरी और पहली का क्या हुआ? इस बार हंसते हुए शौकत ने कहा-वो भी अपने आप चली गईं…(जिंदा नहीं हैं)

See also  चीन में कोविड को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने की सख्ती

सूर्यकुमार यादव को अभी और नहीं खिलाना चाहता

85% तक चढ़ गए होटल कंपनियों के शेयर

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights