Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बीच मैदान में हाथापाई पर उतरे यूसुफ पठान और मिशेल जॉनसन

लीजेंड्स लीग का पहला क्वालीफायर इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच जोधपुर में खेला गया। इस मैच को गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स ने 4 विकेट से जीतकर फाइनल में जरूर जगह बनाई, मगर मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच आपस में काफी गहमागहमी देखने को मिली। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भीलवाड़ा किंग्स के यूसुफ पठान इंडिया कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह जुबानी जंग कुछ देर बाद हाथापाई में भी बदल गई।

बात मुकाबले की करें तो रॉस टेलर (84) और कैरेबियाई धुरंधर एश्ले नर्स (नाबाद 60) की तूफानी पारियों के दम पर इंडिया कैपिटल्स ने रविवार को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) के क्वालीफायर के रोमांचक मुकाबले में भीलवाड़ा किंग्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। भीलवाड़ा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 226 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे इंडिया कैपिटल्स ने तीन गेंद बाकी रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। नर्स ने श्रीसंत की गेंद पर छक्का लगाकर इंडिया कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचा दिया।

See also  सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में खुद को कर रहे हैं एडजस्ट

गरबा पंडाल में 3 युवकों की पिटाई:उज्जैन में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीटा, पुलिस से भी हुआ विवाद

Must read 👉घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम एक साल में 5 बार बढ़े

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights