
तीन बार के पार्षद और दो बार के एमआईसी सदस्य रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश अग्रवाल को नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। अग्रवाल को भाजपा की तरफ से महापौर का प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा था, हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था।
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कमलेश अग्रवाल ने कहा है कि वे जनता की आवाज बनकर नगर निगम में रहेंगे। शहर में चौमुखी विकास हो, इसके लिए भी वह सदैव आगे रहेंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की मनमानी पर भी बंदिश लगाई जाएगी। नगर निगम में किसी भी तरह से भ्रष्टाचार को पनपने नहीं दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के लिए वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल को नामांकित किया।
बता दें कि भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल अग्रसेन वार्ड से पार्षद हैं। उन्होंने युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष को हराया था। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग,मंत्री नरोत्तम मिश्रा और सांसद राकेश सिंह का खास माना जाता है।





Users Today : 34
Users This Month : 664
Total Users : 235548
Views Today : 38
Views This Month : 754
Total views : 57790



