Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शाहरुख खान के घर पर पार्टी हो तो क्या चीज होती है बेस्ट

शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान मन्नत में पार्टीज करती रहती हैं। वह शाहरुख और अपने फ्रेंड्स को खाने पर बुलाती रहती हैं। उनके घर पर होने वाली पार्टीज शानदार होती हैं, इसमें कोई डाउट नहीं। रितेश भी शाहरुख के अच्छे दोस्त हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के घर होने वाली पार्टीज में उन्हें क्या बेस्ट लगता है। रितेश ने बताया कि वहां खाना कितने बजे मिलता है और शाहरुख की मेहमाननवाजी की तारीफ की।

शाहरुख-रितेश हैं अच्छे दोस्त

रितेश और शाहरुख ने साथ में बहुत थोड़े वक्त के लिए फिल्म में साथ काम किया है। हे बेबी में रितेश लीड एक्टर्स में से थे और शाहरुख का कैमियो था। फिर भी दोनों की ऑफस्क्रीन काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अब एक इंटरव्यू के दौरान रितेश ने मन्नत की पार्टीज पर बात की और बताया कि शाहरुख खान की ऐसी कौन सी आदत है जो उन्हें हैरान करती है।

See also  प्रभास ने फिल्म कन्नप्पा में फ्री में किया काम

देर रात मिलता है खाना

रितेश से पूछा गया कि वह मन्नत के बारे में कुछ बताएं। इस पर रितेश ने जवाब दिया, जब भी मन्नत में कोई गेट टुगेदर होती है तो खाना देर रात 3 बजे लगाया जाता है। लेकिन वहां की सबसे अच्छी चीज है वहां का होस्ट। जब भी आप अपनी कार तक जा रहे होगे तो शाहरुख साथ में आते हैं और आपकी कार का दरवाजा खोलते हैं और आपको बाय बोलते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights