Breaking News

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, कचनार और पितोडिया के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल,कचनार और पितोडिया के पौधे लगाए। संस्था की सदस्य श्रीमती रानू शर्मा, श्रीमती प्रमिला दिवाकर, श्रीमती पूर्वा खले और श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने भी पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सीमा सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। श्रीमती सुषमा बाबिसा, श्रीमती सविता यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, भरत सिंह चंद्रवंशी, काशीनाथ बाबिसा और शुभम भी पौध-रोपण में शामिल हुए। संस्था द्वारा साक्षरता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने और पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौध-रोपण भी किया जाता है।

हाईस्पीड कार ने बाइक सवार को उड़ाया, घायल:जबलपुर में घर के बाहर रोड किनारे बाइक लेकर खड़े सवार को मारी टक्कर

See also  890 टन यूरिया घोटाले में मैनेजर जय प्रकाश को हाईकोर्ट ने दी जमानत

पौधों का महत्व

आज लगाए गए पीपल को छायादार एवं पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष माना गया है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। पितोडिया (सोना पत्ती) का धार्मिक महत्व होने के साथ इसे काफी शुभ माना जाता है। इसकी पत्तियाँ विजया दशमी के दिन का आदान-प्रदान कर शुभकामनाएँ दी जाती हैं।

Must read 👉हाईस्पीड कार ने बाइक सवार को उड़ाया, घायल:जबलपुर में घर के बाहर रोड किनारे बाइक लेकर खड़े सवार को मारी टक्कर

मनु मिश्रा 2
See also  उज्जैन से 5G की शुरुआत आज से:पूरे महाकाल मंदिर कैम्पस में 1 GB डेटा फ्री
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights