Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पाकिस्तान को हराकर थाइलैंड ने किया बड़ा उलटफेर

विमेंस एशिया का 2022 के 10वें मुकाबले में थाइलैंड ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने थाइलैंड के सामने जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को थाइलैंड ने 4 विकेट और 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ थाइलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में भी अपना खाता खोला है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 7 अक्टूबर को भारत के खिलाफ है और इस महामुकाबले से पहले यह हार पाकिस्तान की खिलाड़ियों के मनोबल पर जरूर असर डालेगी।

थाइलैंड की इस जीत की हीरो सलामी बैटर नत्थाकन चैंथम रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। चैंथम के अलावा थाइलैंड की कोई भी बैटर 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। नन्नापत कोंचरोएंकाई ने 13 तो कप्तान नरुमोल चायवाई ने 17 रनों की पारी खेली।

See also  टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले शाहिद अफरीदी की मोहम्मद रिजवान को खास सलाह

आखिरी ओवर में थाइलैंड को 10 रनों की दरकार थी और गेंद अनुभवी डायना बेग के हाथों में थी। पहली गेंद डायना ने वाइड डाली। दूसरी गेंद डायना फुलटॉस डालकर बड़ी गलती कर बैठी, थाइलैंड की बैटर रोसीनन ने इसका फायदा उठाते हुए सामने की तरफ चौका जड़ दिया। यहां से पाकिस्तान की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई थी। अगली तीन गेंदों पर थाइलैंड ने चार रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया।

Must read 👉US में भारतीय मूल के परिवार से क्रूरता, 8 महीने के बच्चे समेत 4 का कत्ल

Must read 👉कार ने युवक को कुचला मौत भंडारे का सामान लेकर लौट रहा था सिर में लगी चोट नहीं पहन रखा था हेलमेट

मनु मिश्रा 2
See also  पूर्व कप्तान मिस्बाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फिटनेस को लेकर फटकारा
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights