Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा ‘महामुकाबला’

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप 2022 का 13वां मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से खेला जाना है। चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ अपना चौथा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया की नजरें जहां सेमीफाइनल में पहुंचने पर होगी, वहीं पाकिस्तान जीत कै ट्रैक पर लौटना चाहेगा। भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम को थाइलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, इस हार से टीम का मनोबल जरूर डगमगाया होगा। वहीं भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ नंबर 1 पर विराजमान है।

See also  हर्षा भोगले ने टीम इंडिया को चेताया, पाकिस्तान की जीत बन सकती है टीम इंडिया के गले की हड्डी

बात भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो टी20आई में इन दोनों टीमों का आमना-सामना 12 बार हुआ है जिसमें टीम इंडिया ने 10 बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। पाकिस्तान सिर्फ दो बार भारत को मात देने में कामयाब रहा है। पाकिस्तान ने आखिरी बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत को 2016 में हराया था, उसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 5 बार इस टीम को मात दी है। भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ डबल हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights