Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भारत बनाम पाकिस्तान की रोमांचक जंग आज

विमेंस एशिया कप 2022 का आज सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। विजयरथ पर सवार टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी, वहीं पाकिस्तान की नजरें जीत के ट्रैक पर लौटने पर होगी। भारत के खिलाफ इस महामुकाबले से एक दिन पहले पाकिस्तान को थाइलैंड के हाथों हारा का सामना करना पड़ा था। इस हार से टीम के मनोबल को जरूर ठेस पहुंची होगी। आइए IND W vs PAK W मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
अगर आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर इंडिया विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। वहीं, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आपको ये इंडिया विमेंस वर्सेस पाकिस्तान विमेंस अफ्रीका टी20 मैच देखना है तो आप हॉटस्टार की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  आईसीसी T20 रैंकिंग में बाबर को पीछे छोड़ सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights