
सिटी ऑफ जॉय मांडू में सत्ता और संगठन का समागम हो रहा है। BJP के तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई। CM शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद ने उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में 3 दिनों तक निकाय चुनाव में हार-जीत पर मंथन होगा तो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनेगी। इससे पहले रातापानी में बीजेपी की बड़ी मीटिंग हो चुकी है। PM नरेंद्र मोदी के 11 अक्टूबर को उज्जैन दौरे से पहले यह प्रशिक्षण वर्ग हो रहा है।
प्रशिक्षण वर्ग 9 अक्टूबर तक चलेगा। तीन दिन तक प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे। बीजेपी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया, पार्टी समय-समय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है। इसके अनुसार ही 7 से 9 अक्टूबर तक मांडू में प्रशिक्षण वर्ग होगा।
इस वर्ग में विभिन्न सत्रों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मौजूद हैं। जिसके पश्चात अलग-अलग सत्रों में पार्टी नेता सत्र को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं विभागों के प्रदेश संयोजक उपस्थित रहेंगे।





Users Today : 6
Users This Month : 235
Total Users : 237093
Views Today : 6
Views This Month : 354
Total views : 59832



