
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आने से पहले ग्वालियर कांग्रेस में बंदूकें तन गईं। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अचानक मीटिंग बुलाई गई। इसमें यात्रा प्रभारी योगेंद्र तोमर मंडल अध्यक्षों से बात कर रहे थे, तभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने उनका विरोध किया। इस पर योगेंद्र उनसे भिड़ गए और समर्थकों से बंदूकें निकाल लाने के लिए कहा।
Must read 👉भोपाल से रोज 250 यात्री थे पुणे और चेन्नई रूट पर फिर भी बंद की फ्लाइट
मीटिंग हॉल में नीचे से 2 युवक बंदूक लेकर आ गए। इससे जोरदार हंगामा हो गया। हालांकि, वरिष्ठ नेताओं ने हालात संभाल लिए। मामले की शिकायत भोपाल और दिल्ली तक पहुंच गई है। जांच के लिए भोपाल से जिला प्रभारी महेंद्र सिंह शनिवार को ग्वालियर पहुंचे रहे हैं। उन्होंने विवाद की शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
मध्यप्रदेश में 15 साल तक सत्ता से दूर रहने के बाद साल 2018 में कांग्रेस ने वापसी की, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के 22 विधायकों के साथ बगावत करने के बाद कांग्रेस से सत्ता छिन गई। देशभर में कांग्रेस का हाल ठीक नहीं है। यही कारण है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के नवंबर महीने के अंत तक मध्यप्रदेश में आने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस यात्रा के जरिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी भी मध्यप्रदेश आ सकती हैं। पीसीसी में इसका पूरा प्लान बनाया जा रहा है। हर जिले में एक-एक यात्रा प्रभारी बनाया गया है। योगेंद्र ग्वालियर प्रभारी हैं।





Users Today : 4
Users This Month : 214
Total Users : 237072
Views Today : 4
Views This Month : 329
Total views : 59807



