Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

‘धनुष और तीर’ के दावे पर EC ने ठाकरे को आज दोपहर तक अपने दस्तावेजों प्रस्तुत करने का समय दिया

महाराष्ट्र में शिवसेना पर अधिकार को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के अपने-अपने दावे हैं. एकनाथ शिंदे गुट ने अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव से पहले शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ पर दावा किया है. इसके लिए शिंदे गुट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की. शिंदे ने आवेदन में धनुष और बाण के आवंटन की मांग की है. वहीं इस मामले में चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को अपना पक्ष रखने के लिए आज  दोपहर दो बजे तक का समय दिया है. साथ ही कहा है कि अगर कल दोपहर तर आपका कोई जवाब नहीं मिलता है तो आयोग इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा.

See also  वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत:दिन में भी ब्लड प्रेशर लो हुआ था; रात में स्टेज पर चक्कर खाकर गिरी

Must read 👉#यूट्यूबर बॉबी कटारिया को मिली बेल#

चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को 7 अक्टूबर तक दस्तावेज जमा करने के लिए कहा था. लेकिन उद्धव ठाकरे गुट की ओर से अपने दस्तावेज पेश नहीं किए गए. EC की ओर से उद्धव ठाकरे को लेटर जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि एकनाथ शिंदे ने मांग की है कि पार्टी का चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को आवंटित किया जाए.

Must read 👉इस देश में मिले 76 बच्चों के कंकाल, निकाल लिया गया था दिल

इस संबंध में एक प्रति आपको ईमेल के जरिए पहले भी दी जा चुकी है. लेकिन आपकी ओर से अभी तक कोई भी जवाब नहीं मिला है. वहीं, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन भी किया जाना है.

See also  दिल्ली में लिव इन पार्टनर की चापड़ से की हत्या, शव के टुकड़े करने की भी कोशिश : पुलिस

EC ने उद्धव ठाकरे से कहा है कि आप अपने दस्तावेजों को आज  8 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं. साथ ही कहा गया है कि अगर आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है तो आयोग इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा.

Must read 👉ट्रेन में महिला यात्री के साथ कांग्रेस के विधायकों ने की छेड़छाड़! FIR दर्ज

27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह तय करने के लिए कहा था कि महाराष्ट्र में “असली” शिवसेना की कमान एकनाथ शिंदे के हाथ में होगी या फिर उद्धव ठाकरे के पास होगी.

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

See also  शाह बोले- गुजरात में फिर भाजपा सरकार बनेगी:कहा- मुकाबला कांग्रेस से

शिवसेना दो फाड़ होने के बाद से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. 5 अक्टूबर को हुई दशहरा रैली में दोनों नेताओं ने जमकर एक-दूसरे पर जवाबी तीर छोड़े थे. इस दौरान उद्धव ने शिंदे को कटप्पा तक बता डाला. वहीं एकनाथ शिंदे ने भी पलटवार कर उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया गया.

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights