Breaking News

नासिक में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, जिंदा जले 11 लोग

महाराष्ट्र के नासिक में हुए बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। राज्य की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। खबर है कि घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है।खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई।

See also  1971 में ही एक के कब्जे वाले कश्मीर पर फैसला होना था: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें करीब 11 लोगों की मौत हुई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, 25 लोग घायल हो गए हैं। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।

Must read 👉ट्रेन में महिला यात्री के साथ कांग्रेस के विधायकों ने की छेड़छाड़! FIR दर्ज

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह 4 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। आंकड़े बताते हैं कि लगभग 25 लोग इसमें झुलस गए हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  आजका पंचाग दैनिक पंचांग शुभ मुहूर्त 30 - Jun - 2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights