Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले शाहिद अफरीदी की मोहम्मद रिजवान को खास सलाह

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई सीरीज खेल रही है। अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतक की मदद से 21 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज को धीमी पारी की वजह से एक बार फिर आलोचकों का शिकार बनना पड़ा। रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ उस मैच में 50 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह पूरे 20 ओवर क्रीज पर मौजूद रहे।

मोहम्मद रिजवान की इस पारी को देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने एक लोकल न्यूज चैनल से कहा कि अगर अन्य बल्लेबाज रिजवान की तरह खेलना शुरू करते हैं तो टीम टी20 विश्व कप नहीं जीतेगी।

See also  11 साल के नन्हें खिलाड़ी के बॉलिंग को देख इंप्रेस हुए रोहित शर्मा

हालांकि पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी की राय इन आलोचकों से काफी अलग है। अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद रिजवान का खास राय देते हुए कहा है कि उसे किसी की सुनने की जरूरत नहीं है।

शाहिद अफरीदी ने कहा ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बल्लेबाजी कर रहे हैं या गेंदबाजी, शुरुआत अहम चीज होती है। रिजवान और बाबर आपको अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। लेकिन केवल एक या दो खिलाड़ी ही टीम नहीं बना सकते, वहां 11 खिलाड़ी हैं। छह बल्लेबाज खेल रहे हैं, और आप कम से कम तीन से स्कोर की उम्मीद करेंगे। रिजवान को अपनी योजना बदलने की जरूरत नहीं है। उसे किसी की सुनने की जरूरत नहीं है।’

See also  आज हो जाएगा तय, क्या महिला एशिया कप फाइनल होगा IND vs PAK के बीच

मोहम्मद रिजवान को इस वजह से भी धीमी बल्लेबाजी करनी पड़ रही है क्योंकि टीम का मिडिल ऑर्डर रन नहीं बना रहा है। एशिया कप 2022 से ही पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर खराब फॉर्म से जूझ रहा है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह जाती है।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights