Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बारिश का कहर: तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरी, बच्ची सहित तीन की मौत, गुरुग्राम में छह बच्चों की मौत

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को कई जगह बारिश का कहर देखने को मिला। पुरानी दिल्ली के फराश खाना इलाके में एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। जिसमें तीन लोगों की मौत जबकि आठ घायल हो गए हैं। वहीं गुरुग्राम में तालाब में छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले बच्चों की उम्र आठ साल से 13 साल के बीच है।

जर्जर इमारत ढही
जर्जर इमारत के गिरने से चार साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो और शव निकाले हैं। मृतकों की पहचान चार साल की खुशी, 75 साल के सुलेमान और 70 साल की शगुफ्ता के तौर पर हुई है। हादसे में आठ लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनडीआरएफ, कैट्स, डीडीएमए, दमकल और स्थानीय पुलिस मलबा हटाने का काम कर रही हैं।

See also  गुजरात चुनाव: पीएम मोदी की आज ताबड़तोड़ 4 जनसभाएं, खरगे भी कांग्रेस के लिए मांगेंगे वोट

must read 👉पति ने बुलेट की मांग कर मारपीट की पत्नी ने खुद पर डाला केरोसिन बोली- पति का किसी और से अफेयर अब साथ नहीं रखना चाहते

बचाव कार्य में बाधा बनी बारिश
डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि अस्पताल में बच्ची खुशी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, आठ घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो और शव बाहर निकाले। पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में इमारत ढहने की सूचना मिलने पर बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन लगातार हो रही बारिश और तंग गलियों की वजह से बचाव कार्य में बाधा आ रही थी।

मनु मिश्रा 2
See also  JNU की दीवारों पर लिखा- ब्राह्मणों भारत छोड़ो:बनियों के खिलाफ भी लिखे नारे
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights