Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप से पहले वार्मअप मैच में हुए फेल

T20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारी को पुख्ता करने के लिए भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच वार्मअप मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन T20 वर्ल्ड कप से पहले वे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ इस मैच में फेल हो गए। एक बार फिर से उनको लेफ्ट आर्म पेसर ने परेशान किया और उनको महज 3 रन के स्कोर पर चलता किया।

अक्सर रोहित शर्मा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के सामने फंसते नजर आते हैं। इस बार वे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के लिए खेल रहे लेफ्ट आर्म पेसर जेसन बेहरनडॉर्फ के खिलाफ आउट हुए। वे इस मुकाबले में 3 रन बनाकर चलते बने। उनके साथ ओपनिंग के लिए ऋषभ पंत उतरे थे। रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बना पाए हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले वे रिदम में आना चाह रहे होंगे।

See also  जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच लाइव

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का पहला ही मुकाबला पाकिस्तान से है। हालांकि, इससे पहले भारत को दो वार्मअप मैच खेलने को मिलेंगे, जबकि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ भी अभी एक और मुकाबला खेलना है। इन सभी मैचों में रोहित शर्मा खेलना पसंद करेंगे और अपने बल्लेबाजी रिदम को हासिल करना चाहेंगे। इस मैच में दीपक हुड्डा नंबर तीन पर उतरे, लेकिन वे भी 22 रन बना सके।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights