Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

करीना की तरह अब शहनाज को फैन ने की छूने की कोशिश

इंडस्ट्री में एक्टर्स का स्टारडम उनका फैनबेस तह करता है। अपने फैंस की बदौलत ही स्टार्स नेम फेम पाकर इस मुकाम तक पहुंचते हैं। लेकिन कई बार फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को देखकर अपना दायरा भूल जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा वाकया करीना कपूर के साथ हुआ था। एयरपोर्ट पर उनके साथ एक फैन ने बदसलूकी करने की कोशिश की थी। अब बिग बॉस फेम शहनाज गिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
शहनाज को फैन ने की पकड़ने की कोशिश
सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में शहनाज को उनके फैंस के साथ सेल्फी मोमेंट को एंजॉय करती नजर आ रही हैं लेकिन अचानक वह चौंक जाती हैं। दरअसल एक फैन शहनाज के करीब आने की कोशिश करता है और बाहें भैलाकर उन्हें पकड़ने की भी जुगत में नजर आता है। हालांकि शहनाज एक दम सर्तक हो जाती हैं और थोड़ा पीछे हट जाती हैं। फैन अपने इस तरह के व्यवहार के लिए शहनाज से सॉरी भी मांगता है।
See also  वाईआरएफ ने शेयर किया वॉर 2 पर जबरदस्त फैन-मेड वीडियो
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights